अजब गजब

व्हेल मछली के पेट से निकलती है ये कीमती चीज, कीमत करोड़ों में

व्हेल मछली की ये बात है सबसे खास इस चीज की कीमत करोड़ों में तस्करी के बढ़ते हैं चांस
less than 1 minute read
• •
Apr 01, 2019
whale fish
व्हेल मछली के पेट से निकलती है ये कीमती चीज, कीमत करोड़ों में

नई दिल्ली। व्हेल मछली ( whale fish ) दुनिया के विशाल जीवों में से एक है। व्हेल मछली के बारे में आमतौर पर लोग कई बातें जानते हैं जैसे- व्हेल का वजन काफी ज्यादा होता है, ये बड़े-बड़े पानी के जहाजों (Ships ) को पलट देती है जैसी कई बातें जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हेल के पेट में से एक चीज ऐसी भी निकलती है जिसकी कीमत करोड़ों में है। चलिए आपको बताते हैं उस चीज के बारे में।

दरअसल, व्हेल मछली की आंतों में मोम जैसा तरल पदार्थ होता है, जब व्हेल उल्टी करती है तो ये पदार्थ शरीर से बाहर आता है। ये पदार्थ सुगंधित होता है और इसका इस्तेमाल महंगा इत्र, स्प्रे, सुगंधित तेल जैसी कई चीजें बनाने में होता है। साथ ही इसकी दवाइयां ( medician ) भी बनाई जाती है। ये कई तरीकों से फायदेमंद होता है। वहीं बात इसकी कीमत की करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 22 करोड़ रुपये तक है।

इस पदार्थ की इतनी कीमत होने की वजह से इसकी तस्करी के मामले भी बढ़ जाते हैं। हाल ही में कुछ तस्कर व्हेल की उल्टी से बना 11 किलो का पत्थर लेकर उसे बेचने के लिए मुंबई ( mumbai ) से सटे ठाणे लाए। हालांकि, क्राइम ब्रांच को इसकी खबर लगते ही उन्होंने तस्करों को पकड़ लिया।

Updated on:
01 Apr 2019 12:54 pm
Published on:
01 Apr 2019 12:49 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते