अजब गजब

Ghana Strange Coffins: जानिए अनोखे ताबूतों के पीछे का रहस्य!

Ghana Strange Coffins:क्या आप जानते हैं कि आज भी दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जहाँ ताबूत की भी अलग अलग डिमांड हैं। जानिए अखिर क्यों करना पड़ा अनोखी डिज़ाइन के ताबूतों का निर्माण।

2 min read
Ghana Strange Coffins: जानिए अनोखे ताबूतो के पीछे का का रहस्य!

नई दिल्ली। Ghana Strange Coffins:अपने जीवन में कहीं ना कहीं ताबूत तो देखा ही होगा। अगर आप सोच रहे हैं कि हम मिश्र वाले मम्मी के ताबूत की बात कर रहे है। जी हाँ हम उन्हीं ताबूत की बात कर रहे है। हालाकि अब आप सोच रहे होंगे कि इस ज़माने में वैसे ताबूत नहीं बनते होगे। तो आप की जानकारी के लिए बता दें कि आज भी कुछ ऐसे लोग हैं जो अनोखे ताबूत बनाते हैं और इतना ही नहीं दुनिया में आज भी कुछ ऐसी जगह है जहां इंसान का व्यवसाय देखकर उनका ताबूत तय होता है।

कहा जाता है कि पश्चिम अफ्रीका में स्थित खूबसूरत देश घाना अपने अजब-गजब ताबूतों के लिए जाना जाता है। साथ ही इसमें अनोखी बात य़ह है कि यहां म़ृत लोगों को दफनाने के लिए अनोखे तरह के ताबूत बनाए जाते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि घाना में ताबूतों को मरने वाले के कामकाज या स्टेटस से जोड़कर देखा जाता है और उसी हिसाब से बने ताबूतों ने उन्हें दफनाया जाता है।

माना जाता है कि घाना में इस तरह के ताबूतों को बनाने की परंपरा मछुआरों के द्वारा शुरू की गई थी। घाना में मछुआरे समुदाय के लोगों को मछली की तरह बने ताबूत में दफनाया जाता था। और आपको जानकर हैरानी होगी कि व्यवसायियों को अक्सर लग्जरी मर्सिडिज कार की शक्ल में बने ताबूतों में दफनाया जाता है। और ऐसा करने के पीछे लोगों का मानना है कि इससे उनके स्टेटस का पता चलता है।

घाना में हवाई जहाज की तरह ताबूतों को बनाने की शुरुआत साल 1951 से हुई थी। इसके पीछे भी एक अनोखी कहानी है। कहा जाता है कि दो कारपेंटर भाइयों ने अपनी 91 साल की मां के लिए हवाईजहाज की शक्ल वाला ताबूत बनाया था। दरअसल, वो कभी विमान में नहीं बैठी थीं और यह उनकी अंतिम इच्छा थी, अपनी माँ के प्रति प्रेम और उनकी अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए दोनों भाइयों ने अपनी मां का यह सपना पूरा किया था।

हालांकि, सिर्फ घाना ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अनोखे तरीके से बने इन ताबूतों की भारी मांग है। हैरानी की बात तो यह है कि घाना के स्थानीय बाजारों में इन अनोखे ताबूतों की कीमत 70 हजार के आसपास है, वहीं विदेशों में इनकी कीमत 7-8 गुना बढ़ जाती है।

Updated on:
28 Aug 2021 06:00 pm
Published on:
28 Aug 2021 05:38 pm
Also Read
View All