अजब गजब

300 से भी ज्यादा जहाजों का कब्रिस्तान है यह आइलैंड, इस वजह से होता है एक्सीडेंट

इस डरावने आइलैंड में 300 से भी ज्यादा की संख्या में जहाज दफन हो चुके हैं।
2 min read
• •
Dec 29, 2018
Sable Island
300 से भी ज्यादा जहाजों का कब्रिस्तान है यह आइलैंड, इस वजह से होता है एक्सीडेंट

नई दिल्ली। सुकून के कुछ पल बिताने और दिमाग को शान्त रखने के लिए घूमने से बेहतर विकल्प और क्या हो सकता है। भीड़ भाड़ से दूर अपने साथ टाइम स्पेंड करने के लिए किसी द्वीप पर जाया जा सकता है। आइलैंड का नाम सुनते ही दिमाग में आते ही एक हरा-भरा और शान्तिपूर्ण वातावरण का दृश्य उभर कर आता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे डरावने आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं जहां 300 से भी ज्यादा की संख्या में जहाज दफन हो चुके हैं।

हम यहां सेबल आईलैंड की बात कर रहे हैं जो अटलांटिक महासागर में स्थित है। इस आइलैंड में जाने वाले लोगों के लिए यह किसी रहस्य से कम नहीं है। दरिया का कब्रिस्तान के नाम से मशहूर इस आइलैंड की लंबाई 42 किलोमीटर और चौड़ाई 1.5 किमी. है।

अटलाटिंक के इस कब्रिस्तान में घने कोहरे और समंदर की तरह दिखने वाले रेत की वजह से ही अधिकतर जहाज झांसे में आ जाते हैं।

आगे की ओर जैसे ही पूरी रफ्तार के साथ बढ़ते हैं तो दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इस वजह से यहां आने वाले जहाज का बचकर निकलना नामुमकिन है।

सेबल आईलैंड को जंगली घोड़ों का घर भी कहा जाता है। नोवा स्कोटिया से लगभग 100 मील की दूरी पर स्थित है इस आईलैंड से खुद को बचाने के लिए अब जहाज इसकी समुद्री सीमा से दूर होकर गुजरते हैं। इसके साथ ही सेबल आइलैंड की एक और खासियत ये है कि यहां 300 से भी अधिक पक्षियों की प्रजाति आती हैं।

Published on:
29 Dec 2018 11:06 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते