अजब गजब

दूल्हे ने दी दुल्हन के साथ बदतमीजी करने की इजाजत, लोगों ने किया इंसानियत को शर्मशार करने जैसा काम

इंसान के दिमाग में आज भी ऊंच-नीच, लड़कियों को कम आंकना ये सारी बातें बसी हुई है। शादी-विवाह में लड़की के गुणों के मुकाबले इस बात पर ज्यादा गाैर किया जाता है
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2018, 5:06 PM IST
महाराष्ट्र में कंजरभाट  समुदाय
दूल्हे ने दी दुल्हन के साथ बदतमीजी करने की इजाजत, लोगों ने किया इंसानियत को शर्मशार करने जैसा काम

नई दिल्ली। आज दुनिया भले ही चांद, मंगल ग्रह तक पहुंच गई हो, लेकिन इंसान की सोच अभी भी काफी पिछड़ी हुई है। ऊंच-नीच, जातपात, लड़कियों को कम आंकना ये सारी बातें आज भी कहीं न कहीं लोगों के दिमाग में बसी हुई है। बात अगर शादी-विवाह की हो रही हो तो लड़की के गुणों के मुकाबले वह वर्जिन है या नहीं इस बात को ज्यादा महत्व दिया जाता है।

कहीं लोग अपनी स्वेच्छा से ऐसा करते हैं तो कहीं परंपरा के नाम पर ऐसा किया जाता है। आज हम आपको देश के उस हिस्से के बारे में बताएंगे जहां परंपरा का नाम देकर लड़कियों के साथ कुछ ऐसा किया जाता है जो सभ्य समाज से काफी परे है। जी हां यहां शादी के समय दुल्हन वर्जिन है या नहीं इस बात पर बहुत ध्यान दिया जाता है।

सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि यहां नई नवेली दुल्हन वर्जिन है या नहीं यह सिर्फ उसके ससुरालवालें नहीं बल्कि पूरा गांव चेक करने आता है। सालों से इस रिवाज का पालन देश के इस हिस्से में होता आ रहा है।

हम यहां महाराष्ट्र में कंजरभाट नामक एक समुदाय की बात कर रहे हैं। ये लोग शादी की पहली रात को बिस्तर पर सफेद चादर बिछा देते हैं।

दूसरे दिन पूरा का पूरा गांव लड़की की वर्जनिटी चेक करने आता है। लोग चादर पर ब्लड स्पॉट देखकर इस बात की जांच करते हैं। लोगों की राय का इंतजार गांव के सरपंच को भी रहता है।

अगर लड़की वर्जिन निकली तो ठीक है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो उसके साथ बहुत गंदा बर्ताव किया जाता है। जानवरों से भी बदतर हो जाती है उसकी जिंदगी। बीस सालों से चली आ रही इस परंपरा का कुछ लोगों ने विरोध भी जताया है, लेकिन सरपंच और कुछ गांववासियों के चलते यह प्रथा अभी भी जारी है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते