
मुंबई। देश की आर्थिक नगरी मुंबई में एक तरफ पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने आफत मचा रखी है, वहीं दूसरी तरफ ट्रांसपोर्टरों और महाराष्ट्र स्कूल बस एसोसिएशन की हड़ताल ने भी मुंबई की रफ्तार रोक दी है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) और महाराष्ट्र स्कूल बस एसोसिएशन की हड़ताल से लोग तो परेशान हैं ही, लेकिन इससे स्कूली बच्चों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को हड़ताल के चलते करीब 8,000 स्कूल बसें सड़क से नदारद रहीं और अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने में पैरंट्स को काफी मशक्कत करनी पड़ी। देखें, वीडियो-