अजब गजब

जब आसमान से होने लगी मांस के टुकड़ों की बरसात, देखकर सहम गए लोग

इस नजारे को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सब सहम गए और डर के मारे इध-उधर भागने लगे।
2 min read
• •
Aug 31, 2018
human body parts fall from the sky and land in jeddah
जब आसमान से होने लगी मांस के टुकड़ों की बरसात, देखकर सहम गए लोग

नई दिल्ली। यह घटना है जेद्दाह की यहां लोग उस वक्त चकित रह गए जब अचानक आसमान से इंसान के कटे हुए हाथ और पैर जमीन पर गिरने लगे मानों जैसे उनकी बारिश हो रही हो। इस नजारे को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सब सहम गए और डर के मारे इध-उधर भागने लगे। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि आसमान से इंसान के शरीर के कटे हुए अंग कैसे गिर सकते हैं। आपको बता दें कि सड़क से गुजर रहे कई लोगों ने मानव अंगों को आसमान से सड़क पर गिरते अपनी आंखों से देखा था।

हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक में इस बात का खुलासा हुआ था कि आसमान से इंसान के टुकड़े गिरने के पीछे एक बड़ी वजह हो सकती है। गरीब देशों के लोग दूसरे देशों में जाने के लिए विमान के लैंडिग गियर में जाकर छिप जाते हैं। ऐसा ही किसी विमान में भी हुआ होगा। कोई आदमी लैंडिंग गियर में फंस गया होगा और जब विमान आसमान में होगा तो उसकी लाश के टुकड़े शहर में गिर रहे होंगे। आपने आसमान से ओले गिरने की बात सुनी और देखी होगी, मछलियों के भी गिरने की बातें भी सुनी होगी। लेकिन अपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी की आसमान से इंसानों के कटे हाथ-पैर के टुकड़ों की भी बारिश हो सकती है।

लोगों को शांत करने के लिए प्रशासन ने जांच बिठाई, जिसके बाद आई एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि आसमान से इंसान के टुकड़े गिरने के पीछे एक बड़ी वजह लोगों का छिपकर दूसरे देश जाने की कोशिश करना है। खबरों के मुताबिक गरीब देशों के लोग दूसरे देशों में जाने के लिए विमान के लैंडिग गियर में जाकर छिपकर जाने की कोशिश करते हैं।

land in jeddah" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/31/arab_3339043-m.jpg">
Published on:
31 Aug 2018 03:09 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते