अजब गजब

इस जगह पर इंसान और तेंदुए रहते हैं एक साथ, लेकिन आजतक नहीं हुआ हादसा

क्या आपको पता है कि आज भी एक रहस्यमयी जगह है, जहां पर इंसान और जंगली जानवर साथ रहते हैंं। ये जानवर कोई और नहीं बल्कि खतरनाक शिकारी माने जाने वाले तेंदुए हैं। एक-दो नहीं बल्कि करीब 10 गांवों में सैकड़ों तेंदुओं ने इंसानों के साथ अपना घर बना रखा है।
2 min read
• •
Sep 05, 2023
humans_and_leopards_live_together_at_bera_rajasthan_but_no_accident_has_happened.png

एक समय था जब इंसान जंगलों में रहा करते थे। उस समय उन्हें जानवरों से खुद की सुरक्षा करना बखूबी आता था। लेकिन जैसे जैसे बस्तियां बनती चली गईं और जंगल कटने लगे तो इंसान और जानवरों के बीच की ये खास बॉन्डिंग खत्म हो गई। कुछ जानवरों को पालतू बना लिया गया। वहीं जो खूंखार जानवर थे उन्हें इंसानों ने खुद से दूर कर लिया। लेकिन क्या आपको पता है कि आज भी एक रहस्यमयी जगह है, जहां पर इंसान और जंगली जानवर साथ रहते हैंं। ये जानवर कोई और नहीं बल्कि खतरनाक शिकारी माने जाने वाले तेंदुए हैं। एक-दो नहीं बल्कि करीब 10 गांवों में सैकड़ों तेंदुओं ने इंसानों के साथ अपना घर बना रखा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के एक कस्बे में पिछले करीब सौ साल से इंसान और तेंदुए एक साथ रह रहे हैं। वहीं ताज्जुब की बात ये है कि ये खूंखार तेंदुए इंसान या उनके बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लोगों को भी तेंदुओं के साथ रहने की ऐसी आदत पड़ चुकी है कि उन्हें सामने देखकर भी कोई बच्चा भी उनसे नहीं डरता। बताया जाता है कि एक बार गांव में तेंदुआ एक बच्चे को मुंह में दबाकर ले गया था लेकिन जंगल में जाने से पहले वह बच्चे को छोड़ गया। इन दस गांव में तेंदुए मजे से घूमते हैं। वहीं लोग भी इन्हें अपनी ही तरह समझते हैं।

बता दें कि इस कस्बे में रबारी जनजाति के लोग रहते हैं। बताया जाता है कि ये जनजाति चरवाहों की है और ये लोग हज़ारों साल पहले अफगानिस्तान के रास्ते इरान से होकर राजस्थान आ गए थे। भगवान की शिव की उपासना करने वाले ये लोग मानते हैं कि तेंदुए भगवान की ओर से भेजे गए उनके रक्षक है। इसलिए ये नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। दिलचस्प ये भी है कि अगर ये इंसान मवेशियों को भी खा लें, तो उन्हें वे बलि समझकर माफ कर देते हैं।

यह भी पढ़े - इस महिला ने बिना डरे निकाली शेरों की परेड, वीडियो देखकर लोग भी रह गए दंग

Published on:
05 Sept 2023 10:51 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते