अजब गजब

प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी पत्नी, पति बोला- जो करना है करो, लेकिन मुझे…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ हमबिस्तर होते देख लिया। लेकिन, हैरत वाली बात ये है कि वह बिल्कुल भी हैरान नहीं हुआ कुछ ऐसी बात कही जो उसकी पत्नी को भी हजम नहीं हुई।

2 min read
प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी पत्नी, पति बोला- जो करना है करो, लेकिन मुझे भी...

नई दिल्ली: आमतौर पर ये खबर सुनने को मिलती है कि अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी या प्रेमी के साथ पत्नी को देखने के बाद बीच सड़क उसकी पिटाई कर दी। लेकिन, यहां तो मामला ही पूरा अलग है। एक ऐसा मामला, जिसे पढ़कर शायद आप भी हैरान रह जांए। जी हां, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ हमबिस्तर होते देख लिया। लेकिन, हैरत वाली बात ये है कि वह बिल्कुल भी हैरान नहीं हुआ कुछ ऐसी बात कही जो उसकी पत्नी को भी हजम नहीं हुई।

पत्नी के प्रेमी से की अजीबोगरीब मांग

ये भी पढ़ें

मंदिर में शादी कर ले गया हनीमून पर, प्रग्नेंट हुई तो बोला- हमारा सफर यहीं तक था

अपनी पत्नी को दूसरे शख्स के संबंध बनाते हुए देख लेने के बाद भी वह गुस्सा नहीं हुआ। बल्कि उसने इस मामले को खत्म करने के लिए पत्नी के प्रेमी से 10 लाख रुपए की मांग कर डाली। शख्स ने पत्नी और उसके प्रेमी से कहा कि उसे दोनों का रिश्ते से कोई एतराज नहीं, जो करना है करो। लेकिन उसे इस बात को दबाने के लिए दस लाख रुपए चाहिए।

पत्नी को लेकर पहुंच गया थाने आैर...

मामले को शांत करने के लिए पत्नी के प्रेमी ने उससे समझौता कर लिया तो चला गया। इसके बाद अचानक वह शख्स अपनी पत्नी को लेकर थाने पहुंच गया और प्रेमी के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। जब इसकी जानकारी उसके प्रेमी को मिली तो उसने धमकी देकर 10 लाख रुपए ऐंठने का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

पत्नी को रंगे हाथों पकड़ना चाहता था पति

बता दें, शख्स की पत्नी का उसके की गांव के एक युवक से अफेयर था। वह अक्सर बहाना बनाकर उससे मिलने जाती थी। इस बात का शक पति को पहले से ही था, लेकिन वह कभी कुछ कहता नहीं था। वह इस इंतजार में था कि दोनों को रंगे हाथों पकड़ा जाए। एक दिन जब पत्नी बहाना बनाकर घर से निकली तो उसने पीछा किया और दोनों के एक कमरे में एक साथ पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें

इस शख्स के जन्म से नहीं था शरीर का ये अहम अंग, 45 साल बाद अब हुआ ऐसा…
Updated on:
12 Sept 2018 03:14 pm
Published on:
12 Sept 2018 02:59 pm
Also Read
View All