13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस शख्स के जन्म से नहीं था शरीर का ये अहम अंग, 45 साल बाद अब हुआ ऐसा…

मैनचेस्टर के एंड्रयू वार्डले का जब जन्म हुआ था, तब वह पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन उनके शरीर में प्राइवेट पार्ट नहीं था।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Sep 12, 2018

omg

इस शख्स के जन्म से नहीं था शरीर का ये अहम अंग, 45 साल बाद अब हुआ ऐसा...

नई दिल्ली: मेडिकल सांइस के इस आधुनिक दौर में कुछ भी संभव है। डॉक्टर्स के पास रोज ऐसे—ऐसे केस सामने आते हैं जो बेहर अजीबोगरीब होने के साथ बेहद आशचर्यजनक भी होते हैं। हालांकि, अब डॉक्टरों के पास भी लगभग हर गंभीर और रेयर परेशानी का समाधान मौजूद है, जिनसे वह लोगों का नया जीवन और जीने का मकसद देते हैं।

जन्म से नहीं था प्राइवेट पार्ट


हम बात कर रहे हैं मैनचेस्टर में रहने वाले एंड्रयू वार्डले की। एंड्रयू को जन्म तो सामान्य हुआ था, लेकिन जन्म से ही उनके प्राइवेट पार्ट नहीं था। एंड्रयू की उम्र 45 साल हो चुकी थी और प्राइवेट पार्ट न होने की वजह से वह आजतक किसी से शारीरिक संबंध नहीं बना पाए थे। लेकिन साइंस और डॉक्टरों की बदौलत अब उन्हें ये अवसर मिल चुका है।

डाॅक्टरों ने आॅपरेशन कर प्राइेट पार्ट किया इम्प्लांट


बीते जून में एंड्रयू का लंदन स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज हॉस्पिटल आॅपरेशन कर प्राइेट पार्ट इम्प्लांट किया गया। यहा आॅपरेशन करीब 10 घंटा तक चला था। आॅपरेशन के बाद उन्हें करीब डेढ़ महीने तक शारीरिक संबंध बनाने के लिए रुकने की सलाह दी गई थी। आॅपरेशन में 50 हजार पाउंड यानी करीब 47 लाख रुपए खर्च आया।

एंड्रयू की स्किन के जरिए तैयार किया प्राइवेट पार्ट


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने एंड्रयू की स्किन के जरिए ही एक प्राइवेट पार्ट तैयार किया और उसे उनकी बॉडी के साथ जोड़ दिया। बता दें, एंड्रयू की एक गर्लफ्रेंड भी थी, जिसके साथ वह पिछले छह साल से रिलेशन में थी। वहीं, अब उन्होंने उसी गर्लफ्रेंड के साथ संबंध बनाकर अपनी वर्जिनिटी को भी खत्म किया। डॉक्टरों की मानें तो एंड्रयू अब सेक्स करने के साथ ही बच्चे पैदा करने में भी सक्षम हो सकेंगे। एंड्रयू का कहना है कि वह अपने शरीर में इस कमी के चक्कर में बहुत परेशान हो चुके थे। वह चाहते हुए भी इस समस्या का हल नहीं निकाल पा रहे थे, लेकिन अब डाॅक्टरों ने उन्हें एक तरह से नया जीवन दिया है।