
Dog Walking Job Income | image credit- gemini
Dog walking job income: आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती है, जिस पर इंटरनेट यूजर्स खूब प्यार भी दिखाते हैं। कभी-कभी ऐसी वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन जाती हैं। हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें एक लड़का अपनी जॉब से परेशान होकर नौकरी छोड़ने की बात कर रहा था और इंस्टाग्राम यूजर्स से पूछ रहा था कि कोई आरामदायक नौकरी हो तो बताएं। इस वीडियो के बाद लोगों ने मजाकिया अंदाज में उसे कुत्ता टहलाने की नौकरी करने की सलाह दी, जिसे पैसे कमाने के साथ-साथ सुकून भरी नौकरी माना गया। इसी कमेंट के बाद रिसर्च करने पर हमारे हाथ कुछ महीनों पहले की एक और वायरल वीडियो लगी। उसमें एक लड़का अपने एमबीए ग्रैजुएट भाई से भी ज्यादा महीने कमाने का दावा कर रहा था। आइए जानते हैं पूरा मामला।
वायरल वीडियो में महाराष्ट्र का एक शख्स दिखाई दे रहा है, जो कुत्ते टहलाकर हर महीने करीब 4.5 लाख रुपये कमाने का दावा कर रहा है। मजेदार बात यह है कि उसका भाई एमबीए करने के बाद एक अच्छी कंपनी में नौकरी करता है, लेकिन उसकी सैलरी सिर्फ ₹70,000 है। यानी डॉग वॉकर अपने एमबीए वाले भाई से लगभग 6 गुना ज्यादा कमाई कर रहा है। वीडियो के अनुसार यह शख्स दूसरों के कुत्तों को दिन में दो बार टहलाता है और इसके बदले अच्छी रकम चार्ज करता है। अभी तक उसकी असली पहचान सामने नहीं आई है, लेकिन यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रही है।
भारत में अभी डॉग वॉकिंग जैसे काम को अक्सर लोग मामूली समझते हैं, लेकिन इस शख्स ने दिखा दिया कि मेहनत और सही प्लानिंग के साथ कोई भी काम करने से छोटा नहीं होता और आप उसे बड़ा बन सकता है। वीडियो में शख्स बता रहा है कि वह एक कुत्ते को टहलाने के लिए महीने में लगभग ₹15,000 लेता है। फिलहाल उसके पास 30 से ज्यादा कुत्ते हैं जिन्हें वह रोजाना टहलाता है। इस तरह उसकी मासिक कमाई 4.5 लाख तक पहुंच जाती है।
Published on:
25 Feb 2026 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
