अजब गजब

पत्नी से बदला लेने के लिए खुद के ही घर पर गिरा दिया प्लेन, फिर हुआ एेसा कि…

अमरीकी पुलिस के अनुसार उटा के पेसन नाम के शहर में डुएने यूड ने पत्नी को मारने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया।
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2018, 11:28 AM IST
omg
पत्नी से बदला लेने के लिए खुद के ही घर पर गिरा दिया प्लेन, फिर हुआ एेसा कि...

नई दिल्ली: अमरीका में एक पायलट ने जानबूझ कर अपने घर के ऊपर ही प्लेन क्रैश करा दिया। इस घटना के पीछे वजह बेहद चौंकाने वाली है। दरअसल, वह अपनी पत्नी की जान लेना चाहता था, इसलिए उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। हालांकि, घटना में वह खुद खत्म हो गया और उसकी पत्नी और बच्चा सही सलामत बच गए।

पत्नी को मारने के लिए घटना को दिया अंजाम

अमरीकी पुलिस के अनुसार उटा के पेसन नाम के शहर में डुएने यूड ने पत्नी को मारने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया। उसने अपने ही घर में हवाई जहाज क्रैश करा दिया। घटना में डुएने यूड की मौत हो गई। पत्नी और बेटा घर के अंदर थे, लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

घरेलू हिंसा के मामले जेल गया था शख्स, पत्नी से बदला लेने के लिए किया एेसा

जानकारी के मुताबिक, डुएने यूड को पत्नी से मारपीट और हिंसा के मामले में पुलिस ने अरेस्ट किया था। वह जेल गया था। थोड़ी देर बाद जमानत मिलते ही वह सीधा अपनी कंपनी पहुंचा। यहां से उसने सेसना 525 जेट विमान उड़ाया और रात करीब तीन बजे अपने घर में क्रैश करा दिया। बता दें, डुएन प्रोफेशनल पायलट था। वह वैनकॉन नाम की कंस्ट्रक्शन कंपनी के लिए विमान उड़ाता था।

दो मंजिल के घर में रहते थे पत्नी आैर बेटा

बता दें, डुएने यूड की पत्नी सैंडी और बेटा अपने दो मंजिला घर पर ही थे। तभी यॉड ने प्लेन अपने घर की ओर मोड़ते हुए अपने दो मंजिले मकान में टक्कर मार दी। इसके बाद तुरंत ही उसके घर पर आग लग गई। स्थानीय निवासी स्लेज बुहलर ने बताया कि उन्होंने रात में घर के ऊपर हवाई जहाज के उड़ने की आवाज सुनी। बाहर निकला तो प्लेन नीचे की ओर आ रहा था। पहले ऐसा लगा कि हवाई जहाज पास के पहाड़ से टकराएगा, लेकिन वह उनके पड़ोस के घर में घुस गया।

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर