
यहां दरवाजे के बोल्ट से लेकर कलम की नोंक तक मौजूद है 'वो', एेसे नर्क बना रहा महिलाआें की जिंदगी
नई दिल्ली: महिलाएं कहां सुरक्षित हैं? ज्यादातर लोग सबसे पहले इसका जवाब देंगे कि घर ही सबसे सेफ जगह है। ऐसा नहीं है, जी हां दक्षिण कोरिया में महिलाएं न तो घर में सुरक्षित हैं और न ही बाहर। ये महिलाएं समानता और सुरक्षा की मांग को लेकर बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरी हैं।
महिलाआें के निजी पलों की खींची जा रही तस्वीरें
दरअसल, साउथ कोरिया में पिछले कुछ समय से देश में चल रही जासूसी-कैमरे की वजह से महिलाओं के निजी पलों की तस्वीरें और वीडियो बनाए जा रहे हैं। घर से लेकर पब्लिक टॉयलेट तक में स्पाई कैम लगाए गए हैं। उन तस्वीरों को पॉर्न फिल्मों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा स्टेशनों पर ऐसे कैमरों की मदद से उनके स्कर्ट के अंदर की तस्वीर खींची जा रही है। फिर इन तस्वीरों और वीडियो को इंटरनेट पर डाला जा रहा है। व्यापक स्तर पर चल रहे इस 'स्पाई कैम पॉर्न' के खिलाफ महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया।
फोटो-वीडियो को पोर्न के रूप में किया जा रहा इस्तेमाल
बता दें, दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में लंबे समय से 'स्पाई कैम पॉर्न' के खिलाफ हजारों महिलाएं पोस्टर-बैनर लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाआें का कहना है कि उनके घर तक में स्पाई कैम लगाए हैं, इन कैमरों की मदद से उनके निजी पलों को पोर्न के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इन महिलाओं ने छिपे हुए कैमरों की मदद से ली जा रहीं अंतरंग तस्वीरें और वीडियो को फैलाने के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।
दरवाजे के बोल्ट से लेकर कलम की नोंक में मौजूद है कैमरा
बता दें, दक्षिण कोरिया में इस्तेमाल किये जा रहे स्पाई कैम इतने छोटे होते हैं कि उन्हें पकड़ पाना बेहद मुश्किल है। शातिर लोग इसे दरवाजे के बोल्ट या कलम की नोंक में इस्तेमाल करते हैं। इन स्पाइ कैम से ली गई तस्वीरों से महिलाओं को ब्लैकमेल किया जाता है और कुछ पॉर्न वेबसाइट्स पर उनकी तस्वीरों और वीडियोज को अपलोड कर दिया जाता है।
Published on:
15 Aug 2018 10:16 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
