अजब गजब

यहां कच्ची उम्र में लड़कियों को किया जा रहा है ‘जबरन प्रेग्नेंट’, मुर्गियों जैसा होता है हश्र, शर्मनाक है वजह

यहां बेबी फार्मिंग एक कारोबार का रूप ले रहा है। नाईजीरिया में धड़ल्ले से 13 से 18 साल की लड़कियों को जबरन प्रेग्नेंट किया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2018, 9:53 AM IST
illegal business of baby farming like poultry farming in nigeria
यहां कच्ची उम्र में लड़कियों को किया जा रहा है 'जबरन प्रेग्नेंट', मुर्गियों जैसा होता है हश्र, शर्मनाक है वजह

नई दिल्ली। आए दिन ऐसे किस्से सुनने को जो किसी को भी हैरानी में डाल दें, ऐसे में अफ्रीका से एक बेहद ही अजीब और घिनौनी खबर आ रही है। जहां महिलाओं का ऐसा हश्र किया जा रहा है मानों वो मुर्गियां हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, नाइजीरिया में पॉल्ट्री फॉर्म की तरह बेबी फार्मिंग के काम को अंजाम दिया जा रहा है। जी हां यह खबर किसी को भी हैरान कर देगी लेकिन यह सच है। यहां बेबी फार्मिंग एक कारोबार का रूप ले रहा है। नाईजीरिया में धड़ल्ले से 13 से 18 साल की लड़कियों को जबरन प्रेग्नेंट किया जा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घिनौने काम को अंजाम देने के पीछे की वजह यह है कि इन बच्चों के पैदा होने के बाद बच्चों को ऐेसे लोगों को बेच दिया जाता है। जिनके बच्चे नहीं होते और जिन्हें मां-बाप बनने का सुख प्राप्त नहीं होता। बता दें कि, बेबी फार्मिंग की बात सामने आने पर यहां चोरी छिपे ही सही लेकिन अभी भी इस काम को लोग कर रहे हैं। नाइजीरिया में चोरी-छिपे अस्पताल व अनाथालयों में की जाती है। जहां पर कम उम्र की लड़कियों को बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार किया जाता है। यह लड़कियां या तो अनाथ होती हैं या गरीब घरों से होती हैं जो मजबूरी वश इस अवैधानिक कार्य के लिए राजी हो जाती हैं।

baby farming like
POULTRY FARMING
in nigeria" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/23/fea_3296678-m.jpg">

जानकारी के लिए बता दें कि, नाइजीरिया में अबॉर्शन कराना गैरकानूनी है। बता दें कि नाइजीरिया में गर्भपात अवैध है जिसमें भारी जेल की सजा का प्रावधान है इसमें 14 साल की कारावास तक की सजा हो सकती है। यहां गर्भपात सिर्फ एक ही सूरत में किया जाता है। यह बस गर्भवती महिला के जीवन को बचाने के लिए किया जाता है। गर्भपात दक्षिणी राज्यों में आपराधिक संहिता, और उत्तरी राज्यों में दंड संहिता द्वारा शासित है। यही वजह है यहां की महिलाएं गर्भपात नहीं कराती हैं और चुप-चाप सब कुछ सहती हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते