अजब गजब

इस मंदिर में भगवान स्वयं देते हैं आने वाले संकट की सूचना, भक्तों ने परख कर देखा तो बात हुई सच साबित

इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां भगवान निकट भविष्य में आने वाले किसी संकट के बारे में भक्तों को पहले से ही आगाह कर देते हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2018, 12:15 PM IST
Brajeshwari temple in Kangra
इस मंदिर में भगवान स्वयं देते हैं आने वाले संकट की सूचना, भक्तों ने परख कर देखा तो बात हुई सच साबित

नई दिल्ली। भारत में कई ऐसे धार्मिक स्थान है जो कि काफी पुराने होने के साथ ही अविश्वसनीय घटनाओं के चलते काफी प्रसिद्ध है। देश के विभिन्न प्रान्तों में ऐसे कई सारे मंदिर, मजार,गुरूद्वारे हमें मिल जाएंगे जिन पर सदियों से लोगों की आस्था बनी हुई हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे।

ये मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है। ये ब्रजरेश्वरी देवी मां का मंदिर है जहां देवी मां के साथ भैरव भी विराजित है। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां भगवान निकट भविष्य में आने वाले किसी संकट के बारे में भक्तों को पहले से ही आगाह कर देते हैं। इस मंदिर के बारे में स्थानीय लोगों का ऐसा कहना है कि किसी आपदा के आने की जानकारी उन्हें पहले से ही मिल जाती है। जब भी कोई विपत्ति आने वाली होती है तो मंदिर मे स्थित भैरव की मूर्ति की आंखों से आंसू और शरीर से पसीना आने लगता है।

यहां लोगों का ऐसा कहना है कि उन्होंने खुद बात को कई बार परखा है। जब भी भैरव की मूर्ति से पसीना और आंसू आने लगते हैं तभी किसी न किसी समस्या का उन्हें सामना करना पड़ा है।

बता दें ब्रजरेश्वरी देवी मां के इस मंदिर में स्थित भैरव की ये मूर्ति 5000 साल से भी ज्यादा पुरानी है। इसे यहां लोग लाल भैरव के नाम से जानते हैं। जब भी यहां भैरव आने वाले किसी मुसीबत का इशारा करते हैं तो यहां मंदिर के पंडित यवन पूजा द्वारा मां ब्रजरेश्वरी देवी से इस संकट को टालने की प्रार्थना करते हैं। मां की कृपा से आपदा दूर हो जाती है।

यहां लोगों का इस मंदिर के प्रति गहरी श्रद्धा है। लोग दूर-दूर से यहां ब्रजरेश्वरी देवी और भैरव के दर्शन के लिए आते हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते