अजब गजब

कोरोना वायरस’ के बारे में जानना चाहते है भारतीय लोग, लेकिन गूगल पर सर्च करने लगे ‘कोरोना बीयर वायरस’

कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से पूरी दुनिया डरी हुई है भारत में भी कोरोना से जुड़े मामले देखने को मिले है
less than 1 minute read
• •
Jan 28, 2020
coronavirus-virus
coronavirus

नई दिल्ली। चीन में फैले कोरोना वायरस ( coronavirus ) ने पूरी दुनिया में दहशत फैलाई हुई है। कोरोना वायरस भारत, अमेरिका, तिब्बत, थाइलैंड, जापान और मंगोलिया के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में मुंबई के बाद राजस्थान और बिहार में भी कोरोना वायरस से जुड़े मामले देखने को मिले है।

इस खतरनाक वायरस की वजह से चीन में 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 2,744 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। एक इंग्लिश न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 461 मरीजों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।जब कोरोना वायरस का डर पूरी दुनिया में फैला हो तो भारत भला इससे कैसे अछूता रह सकता है।

भारत के लोग गूगल ( Google ) पर कोरोना वायरस क्या है, कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या है, इससे बचाव के तरीके क्या है' के बारे जानकारी जुटाना चाहते हैं। लेकिन भारत में इसके सर्च को लेकर लोग थोड़े भ्रमित नजर आए। गूगल सर्च रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कई लोग 'कोरोना वायरस' के बजाय ' कोरोना बीयर ( Corona Beer ) वायरस' कीवर्ड डाल रहे हैं।

अब जो बीयर के शौकीन है वो इस बात से बहुत अच्छे से वाकिफ है कि कोरोना एक प्रीमियम बीयर ब्रांड है। हालांकि कोरोना वायरस का इस बीयर से कोई ताल्लुकात नहीं है। यह तो तय है कि ये वायरस बीयर से तो नहीं फैलता है। कोरोना वायरस के बारे में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में सर्च किया गया।

Published on:
28 Jan 2020 09:41 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते