22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़की के पेट में हो रहा था तेज दर्द, डॉक्टर्स ने ऑपरेशन से निकाले बाल और प्लास्टिक के टुकड़े

लड़की पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार थी जिस वजह से लड़की अजीबोगरीब चीजें खाने लगी थी
2 min read
Google source verification

•

image

Piyush Jayjan

•

Jan 28, 2020

stomach pain

stomach pain

नई दिल्ली। तमिलनाडु ( Tamilnadu ) के कोयंबटूर ( Coimbatore ) में एक 13 साल की लड़की को पिछले कई दिनों से पेट दर्द की समस्या से जूझ रही थी। जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने उसे शहर के निजी अस्पताल ( Hospital ) में दिखाया। डॉक्टर्स को शुरूआत में तो लगा कि ये आम दर्द है।

लेकिन इसके बावजूद भी जब लड़की को पेट दर्द से राहत नहीं मिली तो डॉक्टर्स ( Doctors ) ने कुछ जांच कराई। जब लड़की के पेट की स्कैनिंग की गई तो उसमें गेंद जैसे आकार की कोई चीज दिखाई दी। इसके बाद डॉक्टर्स ने लड़की का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।

डाकिया ने पते पर नहीं पहुंचाई 24 हजार चिटि्ठयां, पोस्ट ऑफिस को मांगनी पड़ी माफी

ऑपरेशन के दौरान लड़की के पेट से तकरीबन आधा किलो इंसानी बाल, प्लास्टिक के टुकड़े और शैंपू के कई खाली पैकेट निकले हैं। अस्पताल के चेयरमैन वी. जी. मोहनप्रसाद ने बताया कि पहले एंडोस्कोपी ( Endoscopy ) के जरिए उसे निकालने का फैसला किया गया।

हालांकि डॉक्टरों का यह प्रयास सफल नहीं रहा। इसलिए ऑपरेशन के जरिए लड़की के पेट से उसे निकालने का फैसला लिया गया। इसके बाद सर्जन की स्पेशल टीम ने लड़की के पेट से इंसानी बाल और शैंपू के खाली पैकेट निकाले। डॉक्टर के मुताबिक लड़की के एक करीबी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। यहीं वजह रही कि वो मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी।

इस कारण लड़की खाली पैकेट और बाल जैसी चीजें खाने लगी, जिसकी वजह से उसके पेट में अक्सर दर्द होता था। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद अब लड़की पूरी तरह स्वस्थ है। डॉक्टरों का कहना है कि 'तारकोबेजार' नाम की एक मानसिक बीमारी ( Mental illness ) होती है, जिसमें इंसान अपने बाल नोंच-नोंच कर खाता है। इस लड़की को भी यही बीमारी थी।