अजब गजब

यहां पुलिस में भर्ती होने के लिए लड़कियों को देना पड़ता है अपनी इस निजी बात का सबूत, सिर्फ पुरुष करते हैं चेक!

यहां जज उन्हीं लड़कियों को चुनते हैं जो बेहद सुंदर हों। बता दें कि, इंडोनेशिया में आज़ादी के बाद यहां 1946 में पुलिस फोर्स का गठन किया।
2 min read
• •
Sep 14, 2018
indonesia subjects female police applicants to virginity tests
यहां पुलिस में भर्ती होने के लिए लड़कियों को देना पड़ता है अपनी इस निजी बात का सबूत, सिर्फ पुरुष करते हैं चेक!

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में एक महिलाओं का पुलिस बनना आसान नहीं है। महिला उम्मीदवारों के लिए किसी भी महिला की 17.5 से 22 वर्ष की आयु, शादी नहीं होने और उच्च शिक्षा पूरा करना शामिल है। यहां औरतों को पुलिस में भर्ती होने हेतु ये साबित करना होता है कि वो वर्जिन हैं। यहीं नहीं, उनकी वर्जिनिटी चेक हेतु उनका टेस्‍ट भी होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, यहां वर्जिनिटी टेस्ट में महिलाओं को वो टेस्ट पास करना होता है जो बलात्कार के बाद लड़कियों का किया जाता है। इस टेस्ट का नाम टू फिंगर टेस्ट से होता है। बता दें कि, इसके साथ ही पुलिस में भर्ती होने के लिए महिलाओं को एक सलेक्शन कमिटी के सामने अपनी सुंदरता का प्रदर्शन भी करना पड़ता है। इन सब बातों में एक हैरान कर देने वाली बात यह है कि, सलेक्शन कमिटी में कोई औरत नहीं होती सारे पुरुष होते हैं। यहां जज उन्हीं लड़कियों को चुनते हैं जो बेहद सुंदर हों। बता दें कि, इंडोनेशिया में आज़ादी के बाद यहां 1946 में पुलिस फोर्स का गठन किया।

female police applicants to virginity tests" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/14/female_3409768-m.jpg">

क्या होता है टू फिंगर टेस्ट?

यह टू फिंगर टेस्ट देश में प्रचलित टीएफटी से बलात्कार पीड़ित महिला की वजाइना के लचीलेपन की जांच की जाती है। अंदर प्रवेश की गई उंगलियों की संख्या से डॉक्टर अपनी राय देता है कि 'महिला सक्रिय सेक्स लाइफ' में है या नहीं। भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है, जो डॉक्टरों को ऐसा करने के लिए कहता है। इंडोनेशिया में जिस महिला को पुलिस में भर्ती होने का मन होता है उसे भर्ती होने तक कुंवारेपन का पालन करना अनिवार्य है। बता दें कि, कौमार्य परीक्षण एक बहुत ही विवादास्पद जांच है। एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा यह अपमानजनक और मानव अधिकारों का उल्लंघन माना गया है। कई देशों में यह अवैध घोषित है।

Published on:
14 Sept 2018 12:26 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते