नई दिल्ली। वो कहते हैं हाथ में जितना लिखा है उतना ही मिलता है। जब भी बेवजह हमारे साथ कुछ बुरा होता है, घर में आर्थिक तंगी रहती है, परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते ठीक नहीं रहते हैं तो हम यही कहते हैं कि जरुर किसी की बुरी नजर लगी है। ऐसे में इंसान की कुंडली या हस्तरेखा में उसके राज छुपे होते है। ज्योतिष शास्त्र में और हस्तरेखा को लोग बहुत महत्व देते हैं उनके अंदर पैसा, शौहरत और सरकारी नौकरी प्राप्त होगी या नहीं यह बात जानने की जिज्ञासा रहती है। क्या आपको पता है? हथेली पर बनने वाली सरकारी नौकरी और धनवान होने के संकेतों की बातें आपकी हथेली पर ही लिखी हुई हैं। हमसभी की हथेली पर मुख्य रूप से 3 जगहों पर व्यक्ति के भाग्य, धन और नौकरी के बारे में जानकारी मिलती है। इन्हीं रेखाओं को देखकर ज्योतिष इस बारे में हमें बताते हैं कि क्या हमारे भाग्य में नौकरी है कि नहीं। ऐसे में हम अपनी हस्तरेखा दिखाने के लिए उन्हें पैसे देकर ये जानकारी लेते हैं। लेकिन आज हम आपको उन रेखाओं को पढ़ने की कला आपको बताएंगे।