बता दें, अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में भी एक लड़की के बाएं कान में सोते हुए एक कॉकरोच घुस गया था। वह काफी अंदर तक चला गया था, जोकि 9 दिनों के बाद पूरी तरह निकाला गया। हालांकि, महिला के कान को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा। केटी होली नाम की महिला ने पहले सोचा था कि शायद कोई तिनका उनके कान में घुस गया है और बाथरूम में जाकर एक रुई कान में लगा ली, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें कान में कुछ चलता हुआ महसूस हुआ। इसके बाद उनके पति ने रुई हटाकर देखा तो कुछ छोटे-छोटे पैर के टुकड़े दिखाई दिए। जिसके बाद उन्होंने आनन-फानन में एक अस्पताल के इमरजेंसी में जाकर दिखाया और डॉक्टर ने कहा कि कान में कॉकरोच घुस गया था जो कि निकाल दिया गया है। लेकिन, केटी को इसके बाद भी कान में कुछ महसूस हो रहा था।