11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

87 साल के शख्स ने 28 साल की पत्नी से मांगा तलाक, बताई एेसी वजह

रूस की राजधानी मॉस्को में तलाक का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 87 साल के एक थिएटर एक्टर ने 28 साल की पत्नी से तलाक मांगा है।
2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Sep 13, 2018

omg

87 साल के शख्स ने 28 साल की पत्नी से मांगा तलाक, बताई एेसी वजह

नई दिल्ली: रूस की राजधानी मॉस्को में तलाक का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 87 साल के एक थिएटर एक्टर ने 28 साल की पत्नी से तलाक मांगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर का कहना है कि पत्नी उसने साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहती है। अब उन्हें नई गर्लफ्रेंड मिल गई है, जो ये जानती है कि कैसे छुआ जाता है।

84 साल की उम्र में की 24 साल की लड़की से चौथी शादी

मॉस्को में रहने वाले थिएटर एक्टर इवान क्रास्को 140 से ज्यादा रशियन और सोवियत फिल्मों में रोल कर चुके हैं। इवान ने सितंबर 2015 में 84 साल की उम्र में अपने से 60 साल छोटी नतालिया से चौथी शादी की थी। उस वक्त नतालिया की उम्र केवल 24 साल थी। अब वह 28 साल की हो चुकी हैं।

वाइफ से बच्चा पैदा करने की इच्छा जताई, लेकिन...

जानकारी के मुताबिक, नतालिया से शादी के पांच साल पहले इवान दादा भी बन चुके थे। हालांकि, इसके बाद भी इवान ने अपनी सबसे छोटी वाइफ से एक बच्चा पैदा करने की इच्छा जताई थी, लेकिन अब वो उसे तलाक दे रहा है। इवान के मुताबिक, प्रेग्नेंट होने के डर से नतालिया ने उनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने से इनकार दिया था। उसे इस बात का भी डर है कि कम पैसे होने की वजह से वह बच्चे को पाल नहीं सकेंगे। इन्हीं सब वजहों से वह अब उसे तलाक दे रहे हैं।

इवान को मिली नई प्रेमिका


इवान ने बताया कि अब उन्हें नई प्रेमिका मिल गई है, जो ये जानती है कि कैसे छुआ जाता है। बता दें, इवान की नई प्रेमिका का नाम यूलिया है और वह नतालिका से भी एक साल छोटी हैं। यूलिया ने बताया कि थिएटर में कई बार इवान प्ले देखने जाती थी। इसी दौरान उसने प्यार हो गया। मैं उनकी दीवानी हो चुकी हूं। वहीं, जब मैंने उन्हें छुआ तो उन्होंने वैसा ही रिऐक्ट किया जैसी मुझे उम्मीद थी। ऐसा लग रहा था मानो उन्होंने सालों से किसी लड़की के साथ संबंध नहीं बनाए हों। मैं उनके साथ बहुत खुश हूं और पूरी तरह से प्यार करती हूं।