एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी के श्रम मंत्रालय ने वीडियो में नज़र आ रहे शख्स को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि, सऊदी अरब में महिलाओं और पुरुषों के बीच एक दीवार सी खिंची हुई है। जिसको पार करने वालों को यहां की सरकार कभी माफ़ नहीं करती है और कोई न कोई सज़ा ज़रूर सुनाती है। बता दें कि, दफ्तरों हो या रेस्टोरेंट या कोई और सार्वजनिक जगह यहां की महिलाएं और पुरुष एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां ऐसे कई काम हैं जिन्हें महिलाओं को करने की आज़ादी नहीं है कई काम ऐसे हैं जहां उनके साथ किसी न किसी पुरुष को जाना ज़रूरी होता है। मंत्रालय ने कहा कि, वर्कप्लेस पर महिला-पुरुष को अलग-अलग रखने के सरकार के निर्देश को लागू न कर पाने पर होटल के मालिक को भी समन किया गया है। बता दें कि, सऊदी अरब धीरे-धीरे अपनी रूढ़िवादी सोच से उभर तो रहा है लेकिन अभी पुरुष और महिलाओं में समानता आने में बहुत समय लगने वाला है। इस पूरे मामले में एक सरकारी वकील ने कहा कि बाहर से आए लोगों को सऊदी समाज की परंपराओं और मूल्यों का सम्मान करना चाहिए।