अजब गजब

पैकेट में कम बिस्किट देने के कारण ITC पर लगा 1 लाख रुपये का जुर्माना

ITC Limited : बिस्किट गायब होने का मामला तब सामने आया जब चेन्नई निवासी पी दिलीबाबू ने आवारा कुत्तों को खिलाने के लिए आईटीसी के सनफीस्ट मैरी लाइट बिस्कुट का एक पैकेट खरीदा। उसने देखा कि रैपर पर 16 बिस्कुट लिखे थे, लेकिन पैक के अंदर केवल 15 बिस्कुट थे।
less than 1 minute read
• •
Sep 06, 2023
itc_fined_rs_1_lakh_for_giving_less_biscuits_in_packet.png

आईटीसी लिमिटेड (ITC Limited) को सनफीस्ट मैरी लाइट के एक पैकेट पर विज्ञापन से एक बिस्किट कम पैक करने के लिए ग्राहक को 1 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया है। बिस्किट गायब होने का मामला तब सामने आया जब चेन्नई निवासी पी दिलीबाबू ने आवारा कुत्तों को खिलाने के लिए आईटीसी के सनफीस्ट मैरी लाइट बिस्कुट का एक पैकेट खरीदा। ग्राहक ने देखा कि भले ही रैपर पर 16 बिस्कुट लिखे थे, लेकिन पैक के अंदर केवल 15 बिस्कुट थे।

मीडिया के मुताबिक, दिल्लीबाबू ने स्पष्टीकरण के लिए अपने स्थानीय स्टोर के साथ-साथ आईटीसी से भी संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने उपभोक्ता अदालत में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि प्रत्येक बिस्किट की कीमत 75 पैसे है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि आईटीसी एक दिन में 50 लाख पैकेट बिस्किट बनाती है। इन आंकड़ों के मुताबिक कंपनी हर दिन उपभोक्ताओं को 29 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर रही है।

इस पर आईटीसी ने तर्क दिया कि बिस्कुट संख्या के आधार पर नहीं बल्कि वजन के आधार पर बेचे जाते हैं। सनफीस्ट मैरी लाइट के प्रत्येक पैकेट पर अंकित शुद्ध वजन 76 ग्राम है। हालांकि, अदालत ने पाया कि 15 बिस्कुट वाले प्रत्येक पैक का वजन केवल 74 ग्राम था। अदालत ने आईटीसी के इस स्पष्टीकरण को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि ऐसी छूट केवल अस्थिर उत्पादों के मामले में मान्य हैं। यह नियम बिस्कुट पर लागू नहीं होता। साथ ही फोरम ने कंपनी पर एक लाख रुपये के जुर्माने के साथ इस बैच की बिस्किट की बिक्री को बंद कर दिया।

Published on:
06 Sept 2023 01:25 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते