अजब गजब

महंगा पड़ा महिला को Kiss करना, पुलिस अफसर हो गया सस्पेंड, देखें वीडियो

हाल ही में पेरू से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर महिला के कारण एक पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया। महिला ने कोविड- 19 नियमों को तोड़ते हुए पुलिसवाले को Kiss कर दिया।
2 min read
woman
woman

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में अलग अलग नियम बनाए हुए है। इन नियमों का सभी का पालन करना होता है। अगर कोई इनका उल्लंघन करता है कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। हाल ही में पेरू से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर महिला के कारण एक पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया। खबरों के अनुसार, महिला ने कोविड- 19 नियमों को तोड़ते हुए पुलिसवाले को किस कर दिया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जैसे ही इस वीडियो का पता चला तो पुलिस अफसर को बर्खास्त कर दिया गया। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस अफसर और महिला का Kiss
एक रिपोर्ट के अनुसार, एक टीवी चैनल ने इस घटना का फुटेज शेयर किया है। इसकी शुरुआत में पुलिसकर्मी महिला की जानकारी अपने नोटपेड पर लिखता दिखता है। इसी दौरान वह महिला पुलिसवाले के बेहद करीब आ जाती है। फिर पुलिस अफसर और महिला दोनों Kiss करने लगते है।

अफसर को किया बर्खास्त
यह घटना पेरू की राजधानी लीमा की बताई जा रही है। फिलहाल, उस पुलिसकर्मी का नाम सामने नहीं आया है। लीमा के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के चलते पुलिसकर्मी को कुछ समय के लिए नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। खबरों के अनुसार, इससे पहले पुलिस अधिकारी पर किसी तरह का आरोप नहीं लगा है। रिकॉर्ड के अनुसार, अबतक एकदम उनकी छवि साफ है।

सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को तोड़ा
खबरों के अनुसार, मिराफ्लोरेस जिला के सुरक्षा प्रभारी Ibero Rodriguez ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद हमारे मेयर लुइस मोलिना ने तुरंत उस अधिकारी को बर्खास्त करने का फैसला किया। एक अज्ञात महिला ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को तोड़ा है। मौजूदा हालात के देखते हुए ऐसा करने की किसी को भी इजाजत नहीं है। सभी को सभी नियमों का पालना चाहिए। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
20 Feb 2021 11:03 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते