अजब गजब

ये है इतिहास का सबसे अमीर व्यक्ति, एलन मस्क और जेफ बेजोस की दौलत कुछ नहीं इनके सामने!

कई रिपोर्ट और इतिहासकारों की किताबों में मनसा मूसा को इतिहास का सबसे अमीर व्यक्ति बताया गया है। मनसा मूसा जब अपने काफिले के साथ चलते थे तो उनके पास कई किलो सोना होता था। वह रास्ते में लोगों को सोना बांटते हुए जाते थे।

2 min read

टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं रहे। अब अमरीकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। लेकिन इतिहास में कई ऐसे लोग हुए हैं, जिनकी दौलत का आंकलन अगर आज के हिसाब से किया जाए तो एलन मस्क, जेफ बेजोस और मुकेश अंबानी की दौलत इनके आगे कुछ नहीं। उनकी संपत्ति आज के 'धनकुबेर' कहे जाने वाले शख्स से काफी ज्यादा थी। कई रिपोर्ट और इतिहासकारों की किताबों में मनसा मूसा को इतिहास का सबसे अमीर व्यक्ति बताया गया है। तो जानते हैं कौन था मनसा मूसा और उसके पास कितनी दौलत थी।

कौन था मनसा मूसा
मनसा मूसा माली देश के राजा थे। उनका जन्म साल 1280 में माली देश में हुआ था। इस राजा ने करीब 1312 से 1337 तक शासन किया और अरबों की संपत्ति जुटाई। इनके पास इतनी दौलत थी कि ऐसा कहा जाता है कि अगर ये अभी जिंदा होते तो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होते। इस राजा का पूरा नाम मूसा कीटा प्रथम था। आज के मॉरीटानिया, सेनेगल, गांबिया, गिनिया, बुर्किना फासो, माली, नाइजर, चाड और नाइजीरिया तब मूसा की सल्तनत का ही हिस्सा थे।

सोने का कारोबार करते थे
बताया जाता है कि मनसा मूसा उस समय नमक और सोने का कारोबार किया करते थे। दुनिया के कई हिस्सों में उस वक्त सोने की काफी डिमांड थी। ऐसा कहा जाता है कि मनसा मूसा जब अपने काफिले के साथ चलते थे तो उनके पास कई किलो सोना होता था। वह रास्ते में लोगों को सोना बांटते हुए जाते थे।

इतनी दौलत थी मूसा के पास
मनसा मूसा की दौलत के बारे में कहा जाता है कि उनके पास इतनी संपत्ति थी कि आज के वक्त के मुताबिक उसका हिसाब लगाना मुश्किल है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मनसा मूसा के पास 4,00,000 मिलियन अमरीकी डॉलर के बराबर की दौलत थी। वहीं भारतीय मुद्रा में ये रकम करीब ढाई लाख करोड़ रुपए के लगभग है। इस हिसाब से अगर आज वे होते तो आज के दौर में वह दुनिया के सबसे अमीर आदमी माने जाते।

जैकब फग्गर के बारे में भी किया जाता है दावा
वहीं कई रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि जैकब फग्गर अगर जिंदा होते तो वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होते। बताया जाता है कि जैकब के पास उस दौर में आज के हिसाब से 400 बिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 25 खरब रुपए थे। ग्रेग ने 2015 में जैकब को अपनी किताब ‘द रिचेस्ट मैन हू एवर लिव्ड’ में इतिहास का सबसे अमीर आदमी बताया।

Published on:
23 Feb 2021 04:35 pm
Also Read
View All