पाकिस्तानी मूल की कमालिया जहूर अपनी लैविश लाइफस्टाइल को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं।
नई दिल्ली: दुनियाभर में लोग अलग-अलग तरह के शौक रखते हैं। किसी को महंगी गाड़ियां पसंद होती हैं तो कोई जानवरों का खून पीता है। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो सिर्फ नहाने में करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं। कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब शौक रखती हैं पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश अरबपति मोहम्मद जहूर की वाइफ कमालिया जहूर। कमालिया को ऐसे-एेसे लग्जरी शौक हैं, जिसके बारे में जानकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
रोज शैम्पेन से नहाती हैं कमालिया, नौकरों पर खर्च करती हैं करोड़ों रुपए
कमालिया जहूर सिर्फ नहाने में लाखों रूपए खर्च कर देती है। कमालिया ब्रिटिश अरबपति मोहम्मद जहूर की पत्नी है। वह रोज शैम्पियन से नहाती हैं। जानकारी के मुताबिक, शैम्पेन के एक बोतल की कीमत 50 हजार रुपए होती है। कमालिया रोज करीब 30 बोतल शैम्पेन का इस्तेमाल करती हैं। कमालिया को नहलाने के लिए करीब 20 लोगों की टीम होती है। सब अलग-अलग काम करते हैं। कमालिया के पति इन नौकरों की सैलरी पर ही सालाना 1.94 करोड़ रुपए खर्च कर देते हैं।
हीरों से जड़ी घड़ियां पहनती हैं कमालिया
इसके अलावा यह महिला हीरों से जड़ी घड़िया पहनने का भी शौक रखती है। बताया जाता है कि इस महिला के पास प्राइवेट जेट, 10 घर और 5 मिलियन यूरो का एक यार्ट भी है। इतना ही नहीं इसके अलावा कमालिया जो चश्मे कैरी करती है वह भी बहुत महंगे होते है उन चस्मों की कीमत करीब चार लाख रूपये है। यह महिला जिस हैंडबेंग का इस्तेमाल करती है उसकी कीमत करीब 90 लाख रूपये है।
रह चुकी हैं सिंगर और मॉडल
शादी से पहले कमालिया का नाम नताल्या शमरेनकोवा था। बाद में उन्होंने अपना नाम बदल लिया। कमालिया मॉडल और सिंगर भी रह चुकी हैं। उनका जन्म यूक्रेन में हुआ और वे लंबे वक्त तक रूस में रह चुकी हैं। पाकिस्तान में समय बिताते हुए उन्होंने वहां के चैरिटी प्रोग्राम में भी काम किया है।