13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रूज पर बार डांसर्स को साथ ले गए थे 1300 भारतीय, किया ऐसा ‘गंदा’ काम… हो रही बदनामी

रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल क्रूज पैसेंजर्स को पैसे रिफंड कर रहा है। इस रिफंड की वजह है भारतीयों का व्यवहार।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 04, 2018

omg

क्रूज पर बार डांसर्स को साथ ले गए थे 1300 भारतीय, किया ऐसा 'गंदा' काम... हो रही बदनामी

नई दिल्ली: कहा जाता है भारतीय जहां भी जाते हैं अपनी छाप छोड़ जाते हैं, लेकिन आॅस्ट्रेलिया में क्रूज पर छुट्टियां मनाने गए 1300 भारतीयों ने ऐसी शर्मनाक हरकत की है जो पूरे देश के लिए शर्मिंदगी का सबब बन गई है। आइए जानते हैं कि इन भारतीयों ने आखिर ऐसा क्या किया, जिसकी वजह से भारत की बदनामी हो रही है।

ऑस्ट्रेलियाई यात्रियों के लिए भयानक सपने की तरह रही छुट्टियां

दरअसल, क्रूज पर लोग अपनी छुट्टियों को आरामदायक और यादगार बनाने के लिए जाते हैं, लेकिन ये सफर उन ऑस्ट्रेलियाई यात्रियों के लिए एक भयानक सपने की तरह रहा, जो रॉयल कैरेबियन सी पर छुट्टियां मनाने गए थे। इस क्रूज पर ऑस्ट्रेलियाई यात्रियों के साथ 1300 भारतीय यात्री भी थे। ये भारतीय यात्री एक तंबाकू कंपनी के कर्मचारी थे।

छुट्टियों का लुत्फ नहीं ले सके विदेशी यात्री

भारतीय कर्मचारियों का ये दल छह सितंबर को तीन दिन के लिए रवाना हुआ था, लेकिन भारतीय कर्मचारियों की वजह से क्रूज पर सवार अन्य विदेशी यात्री छुट्टियों का लुत्फ नहीं ले सके।

क्रूज पर साथ लेकर आए थे बार डांसर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्रूज पर भारतीय लोगों ने जमकर हंगामा काटा। वह देर रात तक पार्टी करते रहे। यहीं नहीं, उन्होंने पार्टी में डांस के लिए अर्धनग्न कपड़ों में बार बालाएं भी बुलाई थीं। क्रूज पर मौजूद सहयात्रियों ने अपनी छुट्टी खराब होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर को वे तीन दिनों की यात्रा के लिए क्रूज पर रवाना हुए थे। यात्रियों का कहना है कि भारतीय दल अपने साथ एक डांसर का ग्रुप भी लाया था। इन डांसर्स ने बहुत कम कपड़े पहन रखे थे और भारतीय दल उनके साथ देर रात तक हंगामा करता था। यात्रियों ने बताया कि भारतीयों ने डांसर्स के साथ गलत व्यवहार भी किया है। सहयात्रियों की शिकायत के बाद रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल ने यात्रियों को उनके पैसे रिफंड किए हैं।