15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी में शामिल होने वाले ​मेहमानों को दिए गए ऐसे दिशा-निर्देश, पढ़कर हैरान रह जाएंगे आप

सोशल मीडिया ब्रिटेन के एक कपल का शादी का कार्ड वायरल हुआ है। इस कार्ड में मेहमानों के लिए कुछ दिशा निर्देश दिए गए हैं।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 04, 2018

omg

शादी में शामिल होने वाले ​मेहमानों को दिए गए ऐसे दिशा-निर्देश, पढ़कर हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली: जरा सोचिए, अगर आपको शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिले और कार्ड पर टर्म एंड कंडीशन भी लिखी हो। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है, लेकिन ब्रिटेन में एक कपल ने अपनी शादी के कार्ड में मेहमानों के लिए ऐसी कंडीशन रखी जो हैरान करने वाली है।

दरअसल, सोशल मीडिया ब्रिटेन के एक कपल का शादी का कार्ड वायरल हुआ है। इस कार्ड में मेहमानों के लिए कुछ दिशा निर्देश दिए गए हैं। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए फेसबुक-ट्विटर जैसी सोशल मीडिया साइटों का इस्तेमाल न करने की शर्त रखी है। यही नहीं कपड़ों, मेकअप और गिफ्ट को लेकर कुछ नियम-कायदे भी तय किए हैं।

कार्ड में मेहमानों से 15 से 30 मिनट पहले विवाह स्थल पर पहुंचने की गुजारिश की गई है। उन्हें साफ निर्देश दिया गया है कि सफेद, क्रीम और स्लेटी रंग के कपड़े पहनकर न आएं। महिला मेहमानों से ज्यादा मेकअप न करने की अपील की गई है। उन्हें बाल खोलने के बजाय जुड़ा या चोटी बांधकर आने की सख्त हिदायत दी गई है।

कार्ड में साफ तौर पर लिखा गया है कि शादी की रस्मों का वीडियो भी नहीं बनाएं। सिर्फ फोटो ही खींच सकते हैं और उसे किस ‘हैशटैग’ के साथ फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर साझा की जाएंगी, इसका जिक्र भी कार्ड में किया गया है। मेहमानों से यह भी कहा गया है कि शादी के दिन वे दुल्हन से बिल्कुल भी बात न करें।

आखिरी में सबसे बड़ी और हैरान कर देने वाली बात ये है कि कार्ड पर गिफ्ट की रकम भी तय की गई है। शादी में शिरकत करने वाले मेहमानों को 75 डॉलर से कम का तोहफा नहीं लाने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि वैवाहिक रस्में अदा होने के बाद दूल्हा-दुल्हन के साथ जाम छलकाने को तैयार हैं तो ही शादी में आएं।