17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल में मोबाइल से बात कर रहा था कैदी, पकड़े जाने के डर से किया एेसा काम… अधिकारियों के उड़े होश

पश्चिम बंगाल के कोलकाता की प्रेजिडेंसी जेल में एक कैदी ने मोबाइल फोन निगल लिया।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 03, 2018

omg

जेल में मोबाइल से बात कर रहा था कैदी, पकड़े जाने के डर से किया एेसा काम... अधिकारियों के उड़े होश

नई दिल्ली: अक्सर में जेल में कैदियों के ऐशो-आराम, मोबाइल के इस्तेमाल की खबरें सामने आती हैं। कई ऐसे वीडियो भी सामने आ चुके हैं, जिसमें खुद जेल कर्मियों की मिली-भगत से कैदियों को सुविधा मुहैया करवाई जाती है। कार्रवाई होती है, कैदी पकड़े जाते हैं या कैमरे में कैद जेलकर्मियों पर कार्रवाई होती है, लेकिन आज जो मामला हम बताने जा रहे हैं वह हैरान करने वाला है।

पकड़े जाने के डर से निगल गया मोबाइल


दरअसल, पश्चिम बंगाल के कोलकाता की प्रेजिडेंसी जेल में एक कैदी ने मोबाइल फोन निगल लिया। कैदी का नाम रामचंद्र बागप्पा बताया जा रहा है। रामचंद्र को पेट में भयानक दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह पिछले एक साल से जेल में बंद है।

जेल में बैठकर मोबाइल से बात कर रहा था कैदी


बता दें, बीते सोमवार को सर्विलांस की टीम प्रेजिडेंसी जेल में छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान जेल में मौजूद रामचंद्र एक कोने में बैठकर फोन पर बात कर रहा था। सर्विलांस टीम को देखते वह घबरा गया और मोबाइल को निगल गया।

मामला जानकर डाॅक्टर्स के भी उड़ गए होश

जेल प्रशासन ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। यहां जब डॉक्टरों को उसके मोबाइल निगलने की बात पता चली तो उनके भी होश उड़ गए। विभाग के अधिकारी भी हैरान थे, क्योंकि उन्होंने भी आज तक ऐसा केस न सुना और न देखा था।

...नहीं तो करनी पड़ेगी सर्जरी

फिलहाल, डॉक्टर्स रामचंद्र का इलाजा कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक उसके शरीर से मोबाइल नहीं निकाला जा सका है। उम्मीद जताई जा रही है कि मल त्याग के दौरान उसके शरीर के डिवाइस निकलेगी। वहीं, अगर ऐसा नहीं हुआ तो सर्जरी कर मोबाइल बाहर निकाला पड़ेगा। डाॅक्टर्स का कहना है कि ये अपने आप में हैरान कर देने वाला किस्सा है, क्योंकि मोबाइल जैसी डिवाइज पेट में जाना आम बात नहीं है।