अजब गजब

रात में एक साथ सोये थे बच्चे, सुबह छह बजे पहुंची मां… दिखा एेसा नजारा कि उड़ गए होश

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक दिल—दहला देने वाली घटना हुई।
less than 1 minute read
• •
Aug 15, 2018
omg
रात में एक साथ सोये थे बच्चे, सुबह छह बजे पहुंची मां... दिखा एेसा नजारा कि उड़ गए होश

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक दिल—दहला देने वाली घटना हुई। एक परिवार के दो बच्चे रात में एक साथ मच्छरदानी लगाकर सो गए थे। सुबह जब मां ने उन्हें देखा तो उसके होश उड़ गए। बच्चों के पास एक ऐसी चीज मौजूद थी, जिसे देखकर मां की चीख निकल पड़ी। महिला ने तुरंत इसकी जानकारी गांववालों को दी दी, जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया।

बच्चों के साथ मच्छरदानी में आराम से सो रहा था तेंदुए का बच्चा

घटना नासिक के धामगांव की रहने वाली मनीषा बर्डे के घर की है। सुबह करीब छह बजे मनीषा जब अपने बच्चों के कमरे में पहुंची तो देखा कि तेंदुए का एक बच्चा उनके दोनों बच्चों के साथ मच्छरदानी के अंदर आराम से सो रहा है। यह नजारा देखकर मनीषा की चीख निकल पड़ी। वह जोर से चिल्लाई और अपने दोनों बच्चों को मच्छरदानी से सावधानी से बाहर निकाला।

तेंदुए की सूचना मिलते ही मंचा हड़कंप, वन विभाग को दी गइर् जानकारी

इसके बाद गांववालों को घर में तेंदुआ होने की जानकारी दी। घर में तेंदुए आने की सूचना गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। लोगों में तेंदुए की सूचना पर हड़कंप मच गया। गांववालों ने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ा और अपने साथ ले गए।

घर का मुख्य दरवाजा खुला रहने की वजह से अंदर घुस आया शावक

वन सर्कल अधिकारी गोरक्षनाथ जाधव ने बताया कि कि तीन महीने का शावक एक घर में घुस आया था। बताया जा रहा है कि घर का मुख्य दरवाजा खुला था, इस वजह से वह आराम से अंदर गया और बच्चों के साथ सो गया। हालांकि, गनीमत इस बात की रही कि तेंदुए ने किसी बच्‍चों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया।

Published on:
15 Aug 2018 03:28 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते