19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Ajab Gajab / तोप समझ कर इस रहस्यमयी जगह पर पहुंच गए लोग, सच्चाई पता चली तो पैरों तले खिसक गई ज़मीन

तोप समझ कर इस रहस्यमयी जगह पर पहुंच गए लोग, सच्चाई पता चली तो पैरों तले खिसक गई ज़मीन

किले की उम्र का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसका आधा हिस्सा तो ज़मीन के नीचे चला गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 15 Aug 2018, 2:18 PM IST

tank

तोप समझ कर इस रहस्यमयी जगह पर पहुंच गए लोग, सच्चाई पता चली तो पैरों तले खिसक गई ज़मीन

नई दिल्ली। अजीबो-गरीब चीज़ों और जगहों से भरी इस दुनिया में आए दिन ऐसी कोई-न-कोई नई जगहों सामने आती रहती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी अजीबो-गरीब चीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। मामला रूस के व्लादिवोस्टोक सिटी का है, जहां कुछ लोग घूम रहे थे और रास्ते में उन्हें एक ऐसी चीज़ मिली जो दिखने में तोप जैसे लग रही थी। हूबहू तोप जैसी दिखने वाली ये चीज़ काफी अजीबो-गरीब थी, जिसके पीछे एक हैरान कर देने वाली सच्चाई छिपी हुई थी।

पहली नज़र में तो लोग इसे तोप ही समझ रहे थे। व्लादिवोस्टोक से थोड़ी दूरी पर दिखी ये अजीबो-गरीब चीज़ काफी पुरानी थी। इलाके में घूम रहे लोगों को इसकी सच्चाई जानने की इच्छा हुई, लिहाज़ा वे इसके पास जा पहुंचे। लेकिन जैसे ही वे तोप के नज़दीक पहुंचे तो उन्हें आखिरकार सच्चाई का पता चल ही गया। तोप के पास जाने के बाद उन्हें पता चला कि वे किसी तोप के पास नहीं बल्कि एक किले के टॉप पर खड़े हैं। इलाके में घूम रहे लोगों को ऐसी कई तोपें दिखीं, जो किले के ऊपरी हिस्से पर मौजूद थीं।

जिस पर किले पर वे लोग घूम रहे थे, वह काफी पुराना था। किले की उम्र का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसका आधा हिस्सा तो ज़मीन के नीचे चला गया था। किले के ऊपर आने के बाद लोगों के मन में काफी सवाल उठने लगे कि वह किला किसने, क्यों और कब बनवाया होगा। खबरों की मानें तो यह किला 19 वीं शताब्दी में रूसी सेना ने जापानी सेना को रोकने के लिए बनाया था। बता दें कि व्लादिवोस्टोक में इस किले के आस-पास ही कई किले बनाए गए थे। हालांकि रूसी सेना के लिए बनाए गए इस किले को साल 1923 में बंद कर दिया था। लेकिन यहां उन्होंने कई सारी तोपों को रखवा दिया गया था।