अजब गजब

शख्स के सिर पर गिरी थी बिजली हादसे के बजाए हुआ ऐसा ‘चमत्कार’, जान किसी के भी शरीर में दौड़ जाएगा करंट

आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो न केवल आकाशीय बिजली से बचा बल्कि उसके साथ ऐसा चमत्कार हुआ जिसे सुन आप चौंक जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2018, 11:02 AM IST
lightning strikes a man but he survive and miracle happen to him
शख्स के सिर पर गिरी थी बिजली हादसे के बजाए हुआ ऐसा 'चमत्कार', जान किसी के भी शरीर में दौड़ जाएगा करंट

नई दिल्ली। आसमान से बिजली गिरने के बाद ऐसे कितने मामले सामने आए हैं जहां लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। बारिश का मौसम है ये अपने साथ जितनी खुशियां लाती है उतनी ही परेशानियां भी लाती है। आपने ऐसे मौसम में कई लोगों को आकाशीय बिजली से मरते हुए सुना या देखा होगा। कभी-कभी आकाशीय बिजली इतनी खतरनाक होती है जिसमें जान-माल दोनों को नुकसान पहुंचता है। ऐसे बहुत काम किस्से आपने सुने होंगे कि आकाशीय बिजली से कोई बच गया हो और अगर बच भी गया हो तो उसके शरीर के किसी न किसी अंग हो नुक्सान ज़रूर पहुंचता है। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो न केवल आकाशीय बिजली से बचा बल्कि उसके साथ ऐसा चमत्कार हुआ जिसे सुन आप चौंक जाएंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि, एक बार की आसमानी बिजली एक अरब वोल्ट तक हो सकती है। इससे किसी के दिल की धड़कन रुक सकती है या उनके अंदरूनी अंग जल सकते हैं। लेकिन इस इंसान की केवल जान ही नहीं बची बल्कि बिजली गिरने के बाद इस शख्स की जिंदगी ही बदल गयी जैसे इसके साथ कोई चमत्कार हो गया हो। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों ने भी इस घटना को चमत्कार माना है। टोनी नाम ने यह शख्स बरसा के समय पब्लिक फ़ोन बूथ से बात करके बाहर निकल रहे थे। तभी अचानक एक आकाशीय बिजली टेलीफोन बूथ पर आ गिरी। फिर वही हुआ जो किसी सामान्य इंसान को होता है बिजली गिरने से उनका पूरा शरीर पूरी तरह जान गया। बिजली गिरने से टोनी की दिल की धड़कनें रुक गई थीं। इसके बाद वहां मौजूद लोगों उन्हें अस्पताल पहुंचाया वे बच तो गए लेकिन उनकी याददाश्त पर असर पड़ा। लेकिन फिर जो उनके जीवन जो बदलाव हुए वो बेहद ही अनोखे थे।

आपको जानकर हैरानी होगी कि, टोनी को इस घटना से पहले संगीत में कोई रुचि नहीं थी लेकिन अस्पताल से निकलने के बाद वे प्रोफेशनल के तरह पियानो बजाने लगे यह देख उनके परिवारवाले और डॉक्टर भी हैरान रह गए। अब टोनी नेशनललेवल पर परफॉर्म करते हैं। उनके अंदर आए इस बदलाव को देख डॉक्टर भी हैरान हैं और इसे किसी चमत्कार से काम नहीं समझते हैं।

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर