अजब गजब

OMG: दुनिया में पहली बार ​महिला के दिमाग में मिला जिंदा कीड़ा, डॉक्टर भी हुए हैरान

दक्षिण-पूर्वी न्यू साउथ वेल्स की 64 साल की महिला कई दिन से पेट दर्द, दस्त, लगातार सूखी खांसी, बुखार और रात को पसीना आने की समस्या से जूझ रही थी। जब महिला की जांच हुई तो उसके दिमाग के अंदर जिंदा कीड़ा देखकर डॉक्टर हैरान रह गए। महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जाती है।
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2023, 12:37 PM IST
live_worm_found_in_brain_of_woman_for_the_first_time_in_australia.png

ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के दिमाम के अंदर जिंदा कीड़ा पाया गया है। इस तरह का कीड़ा आम तौर पर अजगर और दूसरे सांपों में पाया जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक इंसान के दिमाग में इस तरह का पैरासाइट (परजीवी) दुनिया में पहली बार मिला है। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी न्यू साउथ वेल्स की 64 साल की महिला कई दिन से पेट दर्द, दस्त, लगातार सूखी खांसी, बुखार और रात को पसीना आने की समस्या से जूझ रही थी। उसे जनवरी 2021 में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

महिला में पिछले साल डिप्रेशन और भूलने की बीमारी के लक्षण भी दिखने लगे। उसे कैनबरा अस्पताल रैफर किया गया। हाल ही उसके दिमाग के एमआरआइ स्कैन के बाद सर्जरी का फैसला किया गया। डॉक्टर सर्जरी के दौरान उसके दिमाग के अंदर जिंदा कीड़ा देखकर हैरान रह गए। महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जाती है।

कैनबरा अस्पताल के संक्रामक रोग चिकित्सक डॉ. संजय सेननायक ने कहा, कोई आसानी से यकीन नहीं करेगा कि महिला के दिमाग में एक जिंदा कीड़ा रेंग रहा था। न्यूरोसर्जन डॉ. हरि प्रिया बांदी के मुताबिक यह तीन इंच लंबा, चमकीले लाल रंग का कीड़ा था। प्रयोगशाला में जांच के बाद वैज्ञानिकों ने बताया कि यह पैरासाइट राउंडवॉर्म था। महिला एक झील के पास रहती है, जहां कार्पेट अजगर ज्यादा पाए जाते हैं।

यह भी पढ़े - AI की मदद से इस शख्स ने एक महीने में कमाए करोड़ों, दिलचस्प है कहानी

अब गुत्थी सुलझाने में जुटे हैं डॉक्टर

डॉक्टर अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटे हैं कि सांपों में पाया जाने वाला कीड़ा महिला के शरीर में कैसे पहुंचा। कुछ डॉक्टरों का मानना है कि पालक जैसी किसी खाने की चीज पर कीड़े के अंडे आ गए होंगे, जिन्हें महिला ने खाया होगा। महिला पालक उगाती थी। उसके अजगरों के संपर्क में आने के संकेत नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़े - ये है डोरीदार कोट से ढंका दुनिया का सबसे अनोखा कुत्ता, मार्क जुकरबर्ग को है बेहद पसंद

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर