अजब गजब

वट पूर्णिमा पर पत्नियों ने मांगा 7 जन्मों का साथ तो पतियों ने की एेसी दुआ, सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए इस व्रत को रखती हैं। लेकिन, महाराष्ट्र में कुछ ऐसा हुआ जो आपको हैरान कर देगा।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2018, 2:22 PM IST
Feature image

नई दिल्ली: हिन्दू धर्म में वट यानि बरगद के वृक्ष को बहुत महत्व दिया जाता है। आध्यात्मिक दृष्टि से माना जाता है कि वट वृक्ष की पूजा करने वाली महिलाओं का सुहाग अजर-अमर रहता है। धर्मग्रंथों के अनुसार, इसी दिन सावित्री अपने पति के प्राण यमराज से वापस ले आई थीं। यही वजह है कि विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए इस व्रत को रखती हैं। लेकिन, महाराष्ट्र में कुछ ऐसा हुआ जो आपको हैरान कर देगा।

पत्नियों से छुटकारा पाने के लिए मांगा दुआ


महाराष्ट्र पुरुषों के एक समूह ने पत्नियों से छुटकारा पाने के लिए दुआएं मांगीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये पुरुष अपनी पत्नियों से पीड़ित हैं। पुरुषों ने पेड़ के चारों तरफ उल्टी दिशा में धागा बांधा और मन्नत मांगी की कि ऐसी पत्नियां सात जन्म तो क्या सात सेकंड के लिए भी नहीं चाहिए।

पत्नी पीड़ित पुरुष संगठन के सदस्य हैं ये लोग


बता दें, ये एक ऐसा पर्व है, जब हिंदू महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं। बरगद के पेड़ के चारों तरफ धागा बांधकर अगले सात जन्मों तक अपने पति का साथ मांगती हैं। वहीं, दूसरी आेर ये पुरुष अपनी पत्नियों से छुटकारा पाने के लिए दुआ मांग रहे हैं। ये लोग पत्नी पीड़ित पुरुष संगठन के सदस्य हैं। सदस्यों ने जाप किया कि अगले सात जन्मों तक ऐसी पत्नी मत देना। संगठन के सदस्य तुषार वाखरे ने कहा कि हमारी पत्नियां कानूनी प्रावधानाओं का इस्तेमाल कर हमारा उत्पीड़न करती हैं।

औरंगाबाद के पास है 'पत्नी पीड़ित पुरुष आश्रम'

बता दें, महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास एक 'पत्नी पीड़ित पुरुष आश्रम' खुला है। यह एक ऐसा आश्रम है जहां पत्नियों द्वारा प्रताड़ित पुरुष आश्रय पा सकते हैं। इस आश्रम की स्थापना 19 नवम्बर 2016 को पुरुष अधिकार दिवस के मौके पर की गई बताई जाती है। इस आश्रम की स्थापना भारत फुलारे ने की है। वह किस हद तक अपनी पत्नी से पीड़ित हैं इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इनके खिलाफ इनकी पत्नी ने 147 केस दर्ज करा रखे हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते