जानकारी के मुताबिक, बीते सालों में ईरान में कई बदलाव की कोशिश की गई है, लेकिन रूढ़ीवादी सोच आज भी समाज के कुछ लोगों पर हावी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है लड़की से शादी से पहले वर्जिनिटी सर्टिफिकेट की मांग करना। इसके लिए लड़कियां प्राइवेट पार्ट की सर्जरी तक करवाती हैं। हालांकि, इसे ईरान में गैरकानूनी माना जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपने अधिकारों का पुरुष अक्सर गलत फायदा उठाते हैं।