21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीटी स्कैन करते ही शख्स के पेट में दिखी एेसी चीज, उड़ गए डाॅक्टर्स के होश

हैरानी की बात ये है कि मेडिकल एक्सपर्ट्स को भी ये समझ नहीं आ रही है कि आखिर इतनी मात्रा में मल शरीर के अंदर कैसे जमा हो गया, जबकि पेशेंट को ऐसी कोई भी बीमारी नहीं थी।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Jun 27, 2018

omg

सीटी स्कैन करते ही शख्स के पेट में दिखी एेसी चीज, उड़ गए डाॅक्टर्स के होश

नई दिल्ली: भागदौड़ भरी जिंदगी और जंक फूड का सेवन हमें धीरे-धीरे हमें खतरनाक बीमारियों की तरफ लेता जा रहा है। खराब खानपान आैर स्ट्रेस भी इसकी एक बड़ी वजह है। आज दुनियाभर में लोग एेसी कइर् बीमारियों से पीड़ित हैं, जोकि सिर्फ व्यायाम आैर खुद पर थोड़ा ध्यान देने भर से दूर हो सकती हैं। इनमें से एक है कब्ज की समस्या। इस कब्ज की समस्या से आॅस्ट्रेलिया में एक शख्स की जान जाने से बच गई। डॉक्टर्स के मुताबिक, खानपान के साथ अपनी दिनचर्या में सुधार करके इस समस्या से आसानी से निपटा जा सकता है, लेकिन इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो ये बड़ी समस्या का रूप ले सकती है।

क्या है पूरा मामला ?

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले 57 वर्षीय एक शख्स को पेट में तेज दर्द हुआ। ये दर्द इतना बढ़ा कि उसका एक पैर काम करना बंद कर दिया। डॉक्टर के पास पहुंचा तो उन्होंने शख्स का सीटी स्कैन किया। रिपोर्ट में जो बात सामने आयी, उसे देखकर डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। दरअसल, उसकी आंतें करीब 2 लीटर मल से जाम हो गई थी। इसी के दबाव की वजह से उसके पैर की नसों में खून जाना बंद हो गया था।

एक्सपर्ट्स भी हो गए हैरान

डॉक्टर्स ने तुरंत उस शख्स का ऑपरेशन कर 2 लीटर मल बाहर निकाला। हैरानी की बात ये है कि मेडिकल एक्सपर्ट्स को भी ये समझ नहीं आ रही है कि आखिर इतनी मात्रा में मल शरीर के अंदर कैसे जमा हो गया, जबकि पेशेंट को ऐसी कोई भी बीमारी नहीं थी।

बड़ी समस्या का रूप ले सकता है कब्ज


कब्ज का सबसे बड़ा कारण हमारा खराब खानपान है। खाने में फाइबर्स का नहीं होना, कम लिक्विड लेना इसके प्रमुख कारण हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, खानपान के साथ अपनी दिनचर्या में सुधार करके इस समस्या से आसानी से निपटा जा सकता है, लेकिन इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो ये बड़ी समस्या का रूप ले सकती है।