
टीचर की गंदी हरकतों से परेशान सुसाइड करने पहुंची छात्रा, बच सकती थी जान, लेकिन...
नई दिल्ली: चीन में 19 साल की एक छात्रा को सुसाइड के लिए उकसाकर उसकी जान लेने का बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है। दरअसल, छात्रा अपने टीचर की गंदी हरकतों से परेशान थी। उसने अपने टीचर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप भी लगाया था, लेकिन एक्शन नहीं होने पर परेशान आैर उदास रहने लगी थी। वह सुसाइड के इरादे से एक बिल्डिंग पर पहुंची, उसकी जान बचाई जा सकती थी, लेकिन बिल्डिंग के नीचे खड़े नजारा देख रहे लोगों ने कुछ एेसा काम किया कि वह नीचे कूद गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टीचर की गंदी हरकतों से परेशान थी छात्रा
मामला चीन के क्विंगयांग का है। जानकारी के मुताबिक, लड़की अपने टीचर के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। वह कई दिनों से बहुत परेशान थी। परेशान होकर उसने अपनी जिंदगी खत्म करने का मन बना लिया। वह शहर की एक ऊंची बिल्डिंग पर पहुंच गई।
नजारा देख रहे लोगों ने किए अश्लील कमेंट
लड़की को बचाया जा सकता था, लेकिन बिल्डिंग के नीचे खड़े लोग लड़की पर अश्लील कमेंट्स करने लगे। लोग तालियां बजाते हुए उसे उकसाने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इनमें से किसी ने ये तक बोला कि ''इंतजार किसका है, अभी तक कूदी क्यों नहीं'', जिसके बाद छात्रा ने छलांग लगा दी। इतना सब होने के बाद भी लोग तालियां बजाते रहे।
टीचर ने जबरदस्ती किस करने की कोशिश की
बता दें, छात्रा की उम्र 19 साल थी। उसने अपने स्कूल के एक टीचर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। टीचर ने उसे किस करने और गंदी नीयत से छूने की कोशिश की थी। इस हरकत से छात्रा परेशान और उदास रहने लगी थी। फिलहाल, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वहां मौजूद लोगों के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में अरेस्ट कर लिया है।
Published on:
27 Jun 2018 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
