नई दिल्ली: अभी तक आपने मंदिर, मस्जिद में महिलाओं के बैन की बात सुनी होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ही एक ऐसा भी मंदिर है जहां पुरुषों का प्रवेश निषेध है। जी हां, अगर कोई पुरुष इस मंदिर में जाना भी चाहे तो उसे महिलाओं की तरह सजना-संवरना पड़ता है। इसके बाद ही उसे मंदिर में एंट्री मिलती है। बता दें, पुरुषों के लिए मंदिर के बाहर ही मेकअप का सामान मिलता है। सोलह श्रंगार के बाद ही पुरुषों को मंदिर में एंटी मिलती है।