22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेल-खेल में मासूम बच्ची ने लगा ली फांसी, घर में ही हो गई दर्दनाक मौत

रस्सी से खेलने के दौरान मासूम ने गले में फंदा लगा लिया। कुछ देर में रस्सी में कसावट आई और बच्ची ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Jun 26, 2018

West Bengal

खेल-खेल में मासूम बच्ची ने लगा ली फांसी, घर में ही हो गई दर्दनाक मौत

कोलकाता: अगर आपको भी ऐसा लगता है कि घर में माता पिता की निगरानी में बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं, तो जरा संभल जाइए। दरअसल बंगाल में आठ साल की एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हुई है। बच्ची की मौत की वजह से किसी के भी होश फाख्ता कर देने वाली है। बताया जा रहा है कि रस्सी से खेलने के दौरान मासूम ने गले में फंदा लगा लिया। कुछ देर में रस्सी में कसावट आई और बच्ची ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया।

बच्ची की बहन बोली- क्राइम शो देखती थी दीदी

आठ साल की बच्ची की बहन ने कहा कि हम बारिश में साथ खेल रहे थे। इसके बाद वह अपनी गुड़ियों के साथ खेल रही थी। मेरी बहन कार्टून बहुत देखती थी। वह कभी-कभी क्राइम शो भी देखती थी।

बच्ची को पसंद था झूला: माता-पिता

जग्गादल पुलिस थाने के जांच अधिकारी ने कहा कि बच्ची के माता-पिता ने बताया कि वह खेल-कूद में आगे थी और उसे चढ़ना और झूलना पसंद था। सोमवार को हुई घटना से यह सामने आ रहा है कि बच्ची के गले में रस्सी का फंदा लग गया और उसकी मौत हो गई। यह घटना उत्तर-24 परागना जिले की है।

यह भी पढ़ें: क्षेत्रवाद में बदला नोटबंदी का विवाद, राज ठाकरे बोले- अमित शाह पर कार्रवाई क्यों नहीं

शव पर चोट के निशान नहीं

पुलिस के मुताबित बच्ची के शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के कोई निशान नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि चीजें साफ हो सकें। बच्ची के परिजनों ने खुलासा किया है कि वह कार्टून के शो बहुत देखती थी और खेलती रहती थी।

बच्चों की हर गतिविधियों पर रखें नजर: मनोविज्ञानी

इस हैरान कर देने वाले मामले पर मनोविज्ञानी ने कहा कि इस प्रकार की घटना के कार्टून शो या टीवी शो को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं। अगर कोई बच्चा देख रहा है, तो वह अपने परिजनों से बातचीत कर सच्चाई पता लगा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो माता-पिता को हर वक्त सचेत रहना चाहिए। बच्चे को किसी भी सूरत में अकेले या दोस्तों के साथ नहीं छोड़ चाहिए। उन्हें खेल के तरीके और टीवी पर वो क्या देख रहे हैं इसपर पर नजर रखना जरूरी है।