
5 तस्कर गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Crime News: महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने 23 लाख 65 हजार रुपए कीमत का 47 किलो गांजा जब्त किया है। तस्कर वाहन की सीट के नीचे गांजा छिपाकर ओडिशा के कालाहांडी से मुंगेली में खपाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इस मामले में बलांगीर (ओडिशा) के 4 तस्करों और मुंगेली के 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा गांजा तस्करी के खिलाफ एंड-टू-एंड एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन, सोर्स और डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिले में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक (CG 04 QS 4806) में चार लोग ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर नाकेबंदी की गई। कुछ ही देर में संदिग्ध ट्रक खरियार रोड (ओडिशा) की ओर से आता दिखा, जिसे रोककर पूछताछ की गई। ट्रक चालक ने अपना नाम मोहम्मद मिराज (25), निवासी वार्ड-13 देवनपाड़ा, टिटलागढ़, जिला बलांगीर (ओडिशा) बताया। चालक के पास बैठे दो विधि से संघर्षरत बालक और केबिन में मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने अपना नाम रोहित पोंड (21), निवासी वार्ड-7 जगन्नाथपाड़ा, टिटलागढ़ बताया।
जांच के दौरान वाहन की सीट के नीचे से कुल 47.300 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 23,65,000 रुपए आंकी गई है। पूछताछ में पता चला कि गांजे की खेप मुंगेली निवासी दीपक साहू को डिलीवर की जानी थी। इसके आधार पर पुलिस ने दीपक साहू को भी गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।
जनवरी से अप्रैल 2026 तक 74 प्रकरणों में कुल 5685.008 किलोग्राम (56 क्विंटल 85 किलो) गांजा जब्त किया गया है। इस दौरान 192 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 51 छत्तीसगढ़ और 141 अन्य राज्यों के तस्कर शामिल हैं। पिछले वर्षों की तुलना में इस साल सबसे ज्यादा गांजा जब्त किया गया है। नेशनल हाईवे 53 और 353 गांजा तस्करी का प्रमुख मार्ग बनते जा रहे हैं। पुलिस अब सप्लाई चेन तोड़ने और खरीदारों तक पहुंचने पर भी फोकस कर रही है।
रेस्टोरेंट व फार्महाउस के मालिक निकले गांजा तस्कर, सफेमा के तहत होगी कार्रवाई- नशे का धंधा करके संपत्ति बनाना अब महंगा पड़ेगा। पुलिस ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने जा रही है। उनकी संपत्ति पर सफेमा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। शहर में कई हिस्ट्रीशीटर हैं, जिन्होंने गांजा, ड्रग्स, एमडीएमए आदि बेचकर करोड़ों रुपए की संपत्ति बना ली है। किसी के पास फार्महाउस है, तो कोई बड़े रेस्टोरेंट का मालिक है… पूरी खबर पढ़े
Published on:
21 Apr 2026 05:21 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
