
गांजा के साथ 5 गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Crime News: महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 281.900 किलोग्राम गांजा जब्त करते हुए महाराष्ट्र के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये आंकी गई है, जबकि कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपये बताया जा रहा है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के फुलबानी जिले से गांजा लेकर दो चारपहिया वाहन महाराष्ट्र के पुणे की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 स्थित रेहटीखोल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। कुछ समय बाद एक लग्जरी कार एवं एक अन्य वाहन मौके पर पहुंचे, जिन्हें रोककर तलाशी ली गई। लग्जरी वाहन में तीन और अन्य वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। आरोपियों ने अपने नाम प्रशांत शंकर गोले, क्षितिज वीरसेन जाधव, अक्षय नंदकुमार निगम, अभिषेक डेविड जगले, महेश काटकर महाराष्ट्र बताया।
तलाशी के दौरान दोनों वाहनों में रखी बोरियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। आरोपियों ने गांजा ओडिशा से लाकर पुणे में खपाने की योजना बना रहे थे। 281.900 किलोग्राम गांजा, एक कार कीमत 40 लाख रुपये, एक स्कॉर्पियो कार कीमत 25 लाख रुपए और चार मोबाइल फोन कीमत 50 हजार रुपए जब्त किए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है, जिसमें तस्करी के स्रोत, गंतव्य, आर्थिक लेन-देन की भी जांच की जा रही है।
वहीं कोतवाली पुलिस ने 22 किलो गांजा जब्त किया है। गांजा की कीमत 11 लाख रुपए आंकी गई है। गांजा के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। ओडिशा निवासी दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा गांजा की तस्करी और इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी और विधिवत कार्रवाई करने के लिए निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा चेंकिंग कार्रवाई की जा रही है।
3 अप्रैल 2026 को सूचना मिली कि दो व्यक्ति बैग में गांजा बिक्री करने के लिए रखे हुए हैं, व नयापारा महासमुंद रेल्वे स्टेशन छिपियापारा के पास झोपड़ी में बैठा है। मुखबीर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाहीं किया गया। मुखबिर के बताए हुलिया का दो व्यक्ति मौजुद थे। पूछताछ में सत्यबान नायक पिता कन्हैया नायक (27) निवासी देवाभूमि गंजाम ओडिशा, बिकास बेहरा पिता अरकित बेहरा (18) देवाभूमि थाना जिला गंजाम ओडिशा का रहने वाला बताए। नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।
Updated on:
05 Apr 2026 06:08 pm
Published on:
05 Apr 2026 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
