पायलट के इस सराहनीय कार्य की सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ तारीफ हो रही है। वहीं, प्लाइट में सफर कर रहे यात्रियों ने कैप्टन सिल्वियो का शुक्रिया अदा किया। बताया जा रहा है कि कइर् पैसेंजर कैप्टन से मिलने भी पहुंचे। लोगों का कहना है कि कैप्टन ने असहनीय दर्द के बावजूद सेफ लैंडिंग करवायी, जो काबिले-तारीफ है। कम ही लोग होते हैं, जो इस कंडीशन में अपना कर्तव्य याद रख पाते हैं।