अजब गजब

उदास रहने का भी हो सकता है ‘फायदा’, बस 3 मिनट का है काम, चमक उठेंगे गर्दिश में फंसे सितारे

एक ट्रेवल चैनल ने सबसे उबाऊ नौकरी में फंसे लोगों के लिए एक अविश्वसनीय एक वर्षीय ट्रैवल स्कॉलरशिप के माध्यम से दुर्लभ मौका पेश किया है।
2 min read
• •
Aug 14, 2018
make a video of sadness and win scholarship
उदास रहने का भी हो सकता है 'फायदा', बस 3 मिनट का है काम, चमक उठेंगे गर्दिश में फंसे सितारे

नई दिल्ली। यह खबर उबाऊ नौकरी से परेशान लोगों के लिए है। ये खबर उनके लिए है जो अपनी जिंदगी में कुछ अलग करना चाहते हैं। वे। लोग जो घूमने फिरने खाने पीने का शौक रखते हैं यह खबर उनके लिए है। क्या आप अपने सपनों की जिंदगी जीना चाहते हैं? तो आपके लिए एक अवसर है उदासी का वीडियो बनाइए और आप जीत सकते हैं स्कॉलरशिप। एक ट्रेवल चैनल ने सबसे उबाऊ नौकरी में फंसे लोगों के लिए एक अविश्वसनीय एक वर्षीय ट्रैवल स्कॉलरशिप के माध्यम से दुर्लभ मौका पेश किया है। विजेता देश के दुर्गम स्थानों की फुर्सत से यात्रा करते हुए ऐसे व्यंजनों को चखेंगे, जिनके बारे में उन्हें अबतक नहीं पता था और दुनिया का अनुभव लेते हुए जिंदगी जीएंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसे और रोचक बनाने के लिए प्रोग्राम विजेताओं को आने वाले एक नए शो का चेहरा बनकर स्टारडम हासिल करने का एक मौका भी मिलेगा।

video of sadness and win scholarship" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/14/naq_3254174-m.jpg">

चैनल का कहना है कि, हालांकि यह सब हासिल करना इतना आसान भी नहीं होगा। यह प्रतियोगिता बेहद विचित्र है। इसमें आवेदन करने वाले को अपनी जिंदगी की तमाम नीरसता को सामने लाकर तीन मिनट का एक छोटा वीडियो प्रस्तुत करना होगा। बयान के अनुसार, सबसे उदास तीन वीडियो आवेदन यह स्कॉलरशिप जीतेंगे। यह चैनल ऐसे तीन फूड और ट्रैवल दीवानों को खोज रहा है, जिनमें एक बेहतर भविष्य के लिए अपनी मौजूदा उबाऊ नौकरी को छोड़ने की हिम्मत है! इसमें विजेताओं को अपना बैग पैक करना होगा और अगले 12 महीने देश के अनदेखे हिस्सों की यात्रा करते हुए बिताने होंगे। स्कॉलरशिप के प्रथम तीन महीने आने वाले शो के चेहरे के रूप में तमाम शहरों में यात्राओं को समर्पित होंगे और शेष अवधि के दौरान विजेताओं को सोशल माध्यमों के लिए ब्लॉग तैयार करने होंगे।

Published on:
14 Aug 2018 09:16 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते