
'रहस्यमयी' तरीके से प्रेग्नेंट हुई 56 साल की महिला, पहले से हैं इतने बच्चे कि...
नई दिल्ली: तमिलनाडु के त्रिची में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां डिलिवरी डेट से पहले एक प्रेग्नेंट महिला अपने परिवार के साथ अस्पताल से फरार हो गई। चौंकाने वाली बात ये है कि इस महिला के पहले से ही 9 बच्चे हैं। 10वीं बार वह कब प्रेंग्नेंट हो गई, उसे भी नहीं पता था।
56 साल की उम्र में 10वीं बार प्रेग्नेंट हुई महिला
जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान 56 साल के आनंदन की पत्नी आरायी (52 साल) के रूप में हुई है। महिला की उम्र 56 साल है। आरायी के पहले से ही 9 बच्चे हैं। 9वें बच्चे को जन्म देने के 13 साल बाद तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए पीएचसी पहुंची।
डाॅक्टर से डिलिवरी के बाद बर्थ कंट्रोल लेने की दी थी सलाह, लेकिन...
डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होने आैर डिलिवरी के बाद बर्थ कंट्रोल लेने की सलाह दी गई। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनका इलाज शुरू किया गया। हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से उन्हें खून चढ़ाया गया। वह अस्पताल में भर्ती थी कि अचानक पता चला कि वह अपने परिवार के साथ भाग गई हैं।
नहीं पता कब हो गई प्रेग्नेंट
बताया जा रहा है कि महिला ने डॉक्टरों से कहा था कि उन्हें पता नहीं चला कि वह फिर से कब प्रेग्नेंट हो गईं। उन्हें लगा था कि मीनोपॉज के बाद वह प्रेग्नेंट नहीं होंगी। बता दें, आराजी पहले से ही 9 बच्चों की मां हैं। वह परिवार के साथ एक से दूसरी जगह जाती रहती हैं। उनके चार बच्चों की शादी हो चुकी है और वे अपने परिवार के साथ रहते हैं।
घर पर ही दिया नौ बच्चों को जन्म
स्थानीय लोगों की मानें तो महिला ने अपने नौ बच्चों को घर पर ही जन्म दिया है। वह अस्पताल में इस वजह से नहीं जाना चाहती थी, क्योंकि उन्हें डर था डॉक्टर उनकी सर्जरी न कर दें। शायद इसी वजह से वह अस्पताल से भाग गईं।
Published on:
13 Aug 2018 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
