अजब गजब

लड़की ने लड़के को हाथ से इस तरह खिलाया नाश्ता, लोग दे रहे गाली! सरकार ने भेजा जेल

वीडियो में दिख रही महिला सिर से पैर तक बुरके में ढकी हुई, वो वीडियो में हाथ हिलाते हुए नाश्ता करती हुई दिख रही है।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2018, 11:52 AM IST
man arrested after he filmed having breakfast with female colleague
लड़की ने लड़के को हाथ इस तरह खिलाया नाश्ता, लोग दे रहे गाली! सरकार ने भेजा जेल

नई दिल्ली। हर देश के अपने नियम कानून होते हैं ऐसे में सऊदी अरब में एक शख्स को एक महिला के साथ नाश्ता को भारी पड़ गया। बता दें कि, इजिप्ट के एक होटल वर्कर का अपने सहकर्मी के साथ नाश्ता करना लोगों को नागवारा हो गया। शख्स ने नाश्ते करने के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया जिसके बाद लोगों ने उसे अश्लील बताया और खूब ट्रोल किया। वीडियो में ये शख्स और महिला साथ में खाना खाते दिख रहे हैं। जिसे की आप जानते हैं कि सऊदी अरब में पर्दा करने का कानून है और जो इसका उल्लंघन करता है उसे लोगों की कड़ी आलोचना झेलनी पड़ती है। आए दिन इस देश में इस तरह की बहस छिड़ ही जाती है। बता दें कि, वीडियो में दिख रही महिला सिर से पैर तक बुरके में ढकी हुई, वो वीडियो में हाथ हिलाते हुए नाश्ता करती हुई दिख रही है। बता दें कि, वीडियो के आखिरी 30 सेकेंड में दिख रही महिला उस शख्स को अपने हाथों से खाना खिलाते हुए दिख रही है। बस यही लोगों को पसंद नहीं आया और सबने मिलकर दोनों को खूब गाली दी।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी के श्रम मंत्रालय ने वीडियो में नज़र आ रहे शख्स को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि, सऊदी अरब में महिलाओं और पुरुषों के बीच एक दीवार सी खिंची हुई है। जिसको पार करने वालों को यहां की सरकार कभी माफ़ नहीं करती है और कोई न कोई सज़ा ज़रूर सुनाती है। बता दें कि, दफ्तरों हो या रेस्टोरेंट या कोई और सार्वजनिक जगह यहां की महिलाएं और पुरुष एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां ऐसे कई काम हैं जिन्हें महिलाओं को करने की आज़ादी नहीं है कई काम ऐसे हैं जहां उनके साथ किसी न किसी पुरुष को जाना ज़रूरी होता है। मंत्रालय ने कहा कि, वर्कप्लेस पर महिला-पुरुष को अलग-अलग रखने के सरकार के निर्देश को लागू न कर पाने पर होटल के मालिक को भी समन किया गया है। बता दें कि, सऊदी अरब धीरे-धीरे अपनी रूढ़िवादी सोच से उभर तो रहा है लेकिन अभी पुरुष और महिलाओं में समानता आने में बहुत समय लगने वाला है। इस पूरे मामले में एक सरकारी वकील ने कहा कि बाहर से आए लोगों को सऊदी समाज की परंपराओं और मूल्यों का सम्मान करना चाहिए।

Updated on:
14 Sep 2018, 11:52 AM IST
Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर