अजब गजब

लॉकडाउन में एक शख्स का धंधा हो गया था चौपट, ऐसी पलटी किस्मत कि रातोंरात बन बैठा अरबपति

रेयान यह लॉटरी जीतने के बाद अब फेमस फिल्म हैरी पॉटर स्टार एमा वॉटसन से भी ज्यादा अमीर शख्सियत हो गए है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Apr 2020, 9:20 AM IST
Ryan Hoyle
Ryan Hoyle

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) की वजह दुनियाभर के लोगों का काम ठप पड़ा है। ऐसे में कई लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ऐसा ही कुछ ब्रिटेन के ग्रेट मैनचेस्टर के रहने वाले रेयान होयले नाम शख्स के साथ भी हुआ। लॉकडाउन की वजह इनका कारोबार भी पूरी तरह बंद हो चुका था।

इसलिए रेयान ( Reyan ) काफी दिनों से परेशान था। इसी बीच उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जो बेहद खुशनसीब लोगों के साथ होता है। जी हां रेयान की किस्मत ने कुछ ऐसी पलटी मारी कि एक बार तो उन्हें भी विश्वास नहीं हुआ कि जो उनके साथ हुआ क्या वाकई वो सच है।

लॉकडाउन में रेयान की 58 मिलियन पॉन्ड की लॉटरी लगी। लॉटरी में इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद नेशनल लॉटरी मिलेनियर्स रिच लिस्ट में उसकी रैंक 20 वीं हो गई है। यह लॉटरी जीतने के बाद अब वह हैरी पॉटर स्टार एमा वॉटसन से भी ज्यादा अमीर शख्सियत हो गए है।

हालांकि रेयान लॉकडाउन ( Lockdown ) होने की वजह से वह अपने मां-बाप के साथ इस खुशी को सेलिब्रेट नहीं कर सका। उसकी मां एक स्कूल में सफाईकर्मी का कर्मचारी है। लॉटरी में बेटे के इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद उसे उम्मीद है कि अब वह रिटायरमेंट ले लेगी।

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर