अजब गजब

शख्स ने सांप को उतारा मौत के घाट, इसके बाद जो हुआ, उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा

अमेरिका में सांप के काटने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
2 min read
Jun 07, 2018
snake bite
शख्स ने सांप को उतारा मौत के घाट, इसके बाद जो हुआ, उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा

नई दिल्ली: अमेरिका में सांप के काटने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को अपने गार्डन में सांप दिखाई दिया। उसने तुरंत अपने पति को आवाज देकर बुलाया, जिसके बाद पति ने उस सांप को कुल्हाड़ी से काट दिया, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे वह सपने में भी नहीं सोच सकता था।

सांप के कटे सिर ने हाथ में काटा

दरअसल, महिला जेनिफर को अपने गार्डन में पानी डाल रही थी। अचानक से घास में करीब चार फीट लंबा सांप दिखाई दिया। महिला ने डरकर अपने पति को बुलाया। उसने तुरंत वहां पहुंचकर कुल्हाड़ी उठाई और सांप पर वार कर उसको काट दिया। इसके बाद उसने मरे हुए सांप को उठाकर फेंकने की कोशिश की। तभी सांप के कटे हुए सिर के हिस्से ने उसके हाथ पर काट लिया।

जाने लगी थी आंखों की रोशनी

सांप ने काफी ज्यादा जहर उसके हाथ में छोड़ा था, जो बहुत तेजी से असर कर रहा था। महिला के पति को दौरे शुरू हो गए थे और उसके आंखों की रोशनी भी जाने लगी थी। यही नहीं उसे ऐसा महसूस हो रहा था कि अंदरूनी रूप से ब्लीडिंग भी शुरू हो गई है।

मौत के मुंह से बाहर आया महिला का पति


इसके बाद महिला ने इमरजेंसी नंबर 911 पर कॉल किया। पीड़ित को एयर एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसे एंटी—प्वाइजन दिया गया। बताया जा रहा है कि फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। जानकारों की मानें तो इस तरह के जहरीले सांपों का काटना सीधे दिमाग पर असर करता है। ऐसे सांपों के काटने से व्यक्ति की तुरंत मौत भी हो सकती है।

जब एक किसान ने चबा लिया था सांप का सिर

बता दें, बीते फरवरी महीने में यूपी के हरदोई से किसान के सांप को काटने का अजब—गजब मामला सामने आया था। किसान ने सांप से बदला लेने के लिए उसका सिर चबा लिया था। इसके बाद उसकी हालत खराब हो गई थी, लेकिन डॉक्टरों ने उसका इलाज कर बचा लिया था।

Published on:
07 Jun 2018 03:04 pm