7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहराइच
महिला को कांटने वाले सांप को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, वहां हुआ ऐसा कि मच गई अफरा-तफरी
Play video

महिला को कांटने वाले सांप को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, वहां हुआ ऐसा कि मच गई अफरा-तफरी

एक महिला को जिस सांप ने डसा उस सांप को लेकर अस्पताल में पहुंचे उसके परिजन, और फिर गायब हुआ सांप तो मचा हड़कंप..  

Google source verification

बहराइच. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक ऐसा चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सांप ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में अफरा तफरी का माहौल पैदा कर दिया। ये घटना जिला अस्पताल बहराइच की है, जहां सांप के काटने के बाद एक महिला का इलाज कराने के लिए उसके परिजन जिला अस्पताल पहुंचे थे। हैरानी की बात यह है कि महिला के परिजन अपने साथ एक डिब्बे में उस जहरीले सांप को पकड़ कर लाए थे, जिस सांप ने महिला को काटा था।

शौच के लिए गई थी महिला, सांप ने काटा-

घटना बहराइच जिले के थाना हरदी क्षेत्र के शाहपुर बभनी गांव की है जहाँ की रहने वाली मीरकला देवी (50) पत्नी गुरुदयाल को बीते मंगलवार रात एक सांप ने तब काट लिया था जब वो शौच क्रिया के लिए घर के नजदीक जाने के लिये निकली। जहरीले सांप ने उसके पांव में डस लिया। महिला की चीख सुनकर उसके परिवारीजनों के साथ ही आस पड़ोस के लोग मौके की तरफ दौड़े, जहाँ टार्च की रोशनी को देखने पर जहरीले सांप को देख लोग बुरी तरह सहम गए।आनन फानन में महिला का इलाज कराने के लिये लोग उसे लेकर जिला अस्पताल के लिये तत्काल रवाना हुए। महिला के परिजन अस्पताल में आते समय उस सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद करके अस्पताल में पहुंचे जिसको देखकर अस्पताल में मौजूद लोग भी सहम गए।

सांप हुआ गायब-

इसी दौरान अचानक सांप डिब्बे से गायब हो गया, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सांप के बाहर निकलने की सूचना फैलते ही इमरजेन्सी में भर्ती मरीज और तीमारदार अपना-अपना बिस्तर छोड़ भाग खड़े हए। और काफी देर तक सभी लोग मिलकर गायब सांप की खोजबीन में जुटे गए, लेकिन सांप का कहीं अता पता नहीं चला। फिलहाल सर्पदंश की शिकार पीड़ित महिला का इलाज बहराइच के सरकारी जिला अस्पताल में चल रहा है। संदिग्ध हालत में गायब हुए सांप की तलाश देर रात तक चलती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। साँप के गायब होने की घटना से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ ही ड्यूटी पर तैनात अस्पताल का स्टाफ भी काफी देर तक दहशत के साये में हांफता नजर आया।