अजब गजब

ट्रक लेकर BMW के शोरूम पहुंचा शख्स, अधिकारियों को पता चली ये सच्चाई तो छूट गए पसीने

एक शख्स पिकअप ट्रक लेकर BMW के शोरूम पहुंच गया लेकिन जो शोरूम के कर्मचारियों ने देखा उसे देख उनके पसीने छूट गए। शख्स ने मिनी ट्रक के पीछे लदे पैसे को दिखाया और शोरूम मैनेजर को बताया कि वो BMW कार खरीदना चाहता है।
2 min read
Oct 04, 2018
man buys bmw dream car worth 50 lakhs from saving 900 kilogram coins
ट्रक लेकर BMW के शोरूम पहुंचा शख्स, अधिकारियों को पता चली ये सच्चाई तो छूट गए पसीने

नई दिल्ली। कोई अपनी चाहत को पूरा करने के लिए क्या-क्या नहीं करता? अब इस शख्स को ही देख लीजिए अपने सपने को पूरा करने के लिए इसने एक-एक पैसा जोड़कर BMW खरीदने की सोची और उसके बाद जो हुआ वो किसी के लिए उसपर यकीन करना मुश्किल है। कई साल की मेहनत के बाद इस शख्स ने अपना सपना पूरा करने के लिए काफी पैसे इकठ्ठा कर लिए थे। शख्‍स ने इसके बाद एक मिनी ट्रक बुक की जिसमें उसने ये ढेरसारे पैसे लादे और BMW खरीदने पहुंच गया और जब वो शोरूम में पहुंचा तो वहां मौदूज लोग ट्रक में लदे इतने पैसे देख हैरान रह गए। बता दें कि यह मामला चीन के टोंगरेन शहर की है। जहां एक शख्स पिकअप ट्रक लेकर BMW के शोरूम पहुंच गया लेकिन जो शोरूम के कर्मचारियों ने देखा उसे देख उनके पसीने छूट गए। शख्स ने मिनी ट्रक के पीछे लदे पैसे को दिखाया और शोरूम मैनेजर को बताया कि वो BMW कार खरीदना चाहता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये शख्स अपने साथ ट्रक में 150,000 सिक्‍के लेकर आया था। उसने शोरूम मैनेजर से कहा कि वो इन पैसों से के नई कार खरीदना चाहता है।

पहले तो शख्स के इस अजीबोगरीब कारनामे को देख वहां के कर्मचारियों और शोरूम मैनेजर दंग रह गए लेकिन जब इस शख्स ने अपनी कहानी बताई तो शोरूम मैनेजर ने खुशी-खुशी उसे अपनी मनपसंद कार खरीदने की इजाज़त भी दे दी। बता दें कि, इन सिक्कों को गिनने के लिए, शोरूम के मैनेजर ने बैंक के कर्मचारियों को बुलाया। बता दें कि , कार खरीदने वाला शख्‍स एक बस ड्राइवर था। उसका सपना था कि वो एक लग्‍जरी कार ख़रीदे इसी सपने को पूरा करने के लिए वो पैसे जमा करता रहा। पैसे जमा करते-करते उसके पास एक दिन 50 लाख से अध‍िक रकम जमा हो गई। शख्स का कहना था कि उसे BMW की एक नई मॉडल दिखी जिसे देखते ही वो उसे अपने सपनों जैसी कार ही लगी। दिलचस्प बात यह है कि, इस शख्स को ये अंदाज़ा नहीं था कि इसके पास कितने पैसे जमा हो गए हैं। उसने इन सिक्कों को गिनने में अपने दोस्तों से मदद ली, बता दें कि, सिक्के गिनने में इस शख्स हो लगभग 4 दिन लग गए। सिक्कों को गिनने के बाद जोड़ी गई रकम को वो शोरूम लेकर पहुंचा। बता दें कि, शोरूम ने सिक्के गिनने के लिए बैंक में फोन किया और वहां से 11 कर्मचारियों को भेजा गया 10 घंटे की मशक्‍कत के बाद 900 किलो वजनी इन सिक्कों को गिना। गिनते ही शोरूम में सब तालियां बजाने लगे और मैनेजर ने खुशी-खुशी गाड़ी की चाबी इस शख्स को सौंप दी अपने सपनों की गाड़ी पाने के बाद शख्स की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं था।

Published on:
04 Oct 2018 03:46 pm