28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1500 रु. में मिल रही है ‘लाल ग्रह’ की मिट्टी, ज़मीन से जुड़े लोगों के लिए है ये खबर

अभी हाल ही में यह खबर सामने आई है कि सिर्फ 1500 रुपए में कोई भी मंगल ग्रह की लाल मिटटी खरीद सकता है। बता दें एक किलो मिट्टी 1500 रुपए में मिल रही है।

2 min read
Google source verification
you can buy one kilogram martian soil for rs 1500

1500 रु. में मिल रही है 'लाल ग्रह' की मिट्टी, ज़मीन से जुड़े लोगों के लिए है ये खबर

नई दिल्ली। वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगल ग्रह पर जीवन होने की संभावना है। वैज्ञानिकों से लेकर आम जनता को भी इस ग्रह से बहुत आशा है कई बार ख़बरों में आया है कि कुछ लोगों ने यहां ज़मीन भी खरीद ली है। इस्केम कोई दो रे नहीं कि सभी को मंगल ग्रह पर जीवन दिख रहा है। जैसा की आप जानते हैं दुनियाभर के देश मंगलयान भेज रहे हैं ज़ाहिर सी बात है उन्हें वहां जीवन के होने की संभावना दिख रही है। अभी हाल ही में यह खबर सामने आई है कि सिर्फ 1500 रुपए में कोई भी मंगल ग्रह की लाल मिटटी खरीद सकता है। बता दें एक किलो मिट्टी 1500 रुपए में मिल रही है। ऐसे में आप घर बैठे इस मिट्टी का अनुभव ले सकते हैं। अब आप ये सोच रहे होंगे कि ये तो बहुत सस्ता सौदा है तो हम आपको बता दें कि, इसमें थोड़ा पेंच है वह है कि, ज़ाहिर सी बात है वहां से कोई ढ़ेर साड़ी मिट्टी लाने में असमर्थ है। हां यह ज़रूर है कि वैज्ञानिक मंगल की मिट्टी का सैंपल लाए हैं और उन्होंने उसी से मिलती-जुलती मिट्टी तैयार की है। यह प्रयोग इसलिए किया जा रहा है ताकि मंगल पर खेती करने की संभावनाओं का पता चल सके।

वैज्ञानिकों ने इस दिशा में प्रयोग के लिए मंगल ग्रह की मिट्टी से मिलती-जुलती ऐसी मिट्टी विकसित की है जो इस लाल ग्रह पर सब्जियां और फसल उगाने के तरीके ढूंढने में मदद कर सकती है। उन्‍होंने रिसर्च और प्रयोग के तौर पर मंगल ग्रह जैसी मिट्टी तैयार की है। इस प्रयोग से वहां की मिट्टी किन चीजों के लिए उपजाऊ साबित हो सकती है। मिट्टी का यह प्रयोग पूरा वैज्ञानिक विध‍ि से तैयार किया गया है। मंगल ग्रह पर खाद्य सामग्रियां उगाने के रास्ते तलाश रहे वैज्ञानिकों को इन तकनीकों को उस मिट्टी पर जांचना जरूरी है जो मंगल की मिट्टी से काफी मिलती-जुलती है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग