अजब गजब

अब भगवान से फोन पर हो सकेगी बात! AI की मदद से शख्स ने बनाया अनोखा ऐप

Strange App: ऐसा संभव हो सकेगा एक ऐप से जिसे लेकर कई लोग काफी एक्साइटेड हैं। दरअसल, ये असल में भगवान नहीं बल्कि एक एआई चैटबॉट है, जो आपसे वैसी ही बातें करेगा, जैसा कि धार्मिक ग्रंथों में भगवान द्वारा की गई है।
2 min read
Aug 26, 2023
man_created_an_app_that_talks_to_god_on_phone_ith_the_help_of_ai.png

जिन लोगों की भगवान पर अटूट आस्था होती है, उन्हें जप करने के लिए किसी समय की अपेक्षा नहीं होती। वह मन ही मन में भगवान का जप करते हैं और उनसे संपर्क साधने की कोशिश में रहते हैं। भगवान की भक्ति में लीन होकर कई भक्त मंदिर से शिवालय जाते हैं। कुछ लोग भगवान के दर्शन करने के लिए दुर्गम पहाड़ियों तक जाने से पीछे नहीं हटते। मन में बस एक ही आस होती है कि न जानें किस रूप में भगवान उन्हें दर्शन दे दें। हालांकि भगवान से संपर्क करना इतना आसान भी नहीं। लेकिन लगता है कि अब ऐसा संभव हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे...

आप सोच रहे होंगे कि क्या वाकई में लोग भगवान से सीधे बात कर सकते हैं? ऐसा संभव हो सकेगा एक ऐप से जिसे लेकर कई लोग काफी एक्साइटेड हैं। दरअसल, ये असल में भगवान नहीं बल्कि एक एआई चैटबॉट है, जो आपसे वैसी ही बातें करेगा, जैसा कि धार्मिक ग्रंथों में भगवान द्वारा की गई है। यीशु मसीह के अलावा ये अन्य बाइबल के किरदारों की तरह ये लोगों से बात किया करेगा। इन किरदारों में जीसस, जूडास, रुथ, अब्राहम के भतीजे लॉट जैसे कई बाइबल किरदारों को जोड़ा गया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस ऐप के जरिए आप सिर्फ भगवान से ही नहीं बल्कि शैतान से भी चैटिंग कर सकते हैं। इसका मतलब ये कि भगवान के अलावा इसमें बाइबिल के नेगेटिव किरदार भी शामिल किए गए हैं। हालांकि ऐप को लेकर कई तरह की अवधारणाएं भी हैं। कुछ लोग जहां ऐप को मजेदार बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है।

यह भी पढ़े - ये है भारत का सबसे रहस्यमयी किला, यहां रात में गए तो लौट नहीं पाएंगे आप


उधर, ऐप के डेवलेपर और कैट लोफ सॉफ्टवेयर के सीईओ स्टीफेन पीटर का कहना है कि ये ऐप सिर्फ धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने और समझने का एक तरीका है। जिन लोगों ने इस ऐप का इस्तेमाल किया है, उनका कहना है कि इसमें दिखाए गए धार्मिक किरदार असल में वैसे नहीं हैं, जैसा कि लोग उनके बारे में पढ़ते हैं।

यह भी पढ़े - ये है दुनिया का अनोखा द्वीप, यहां से भविष्य में जा सकता है इंसान! जानें कैसे

Published on:
26 Aug 2023 03:22 pm